ASI full form in Hindi : एस आई का फुल फॉर्म हिंदी में

हमारे देश का एक अपना खुद का कानून है। देश के कानून को सही ढंग से चलने के लिए हर राज्य में अपना एक अलग कानून नियम बनाया गया है। जिसके तहत कई तरह के विभागों का विभाजन भी किया गया है। सभी विभाग में उनके अपने अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। देश के राज्य के संचालन में पुलिस का बहुत बड़ा योगदान होता है।
हमारे देश में पुलिस विभाग के भी केंद्रीय स्तर पर राज्य स्तर पर अलग-अलग छोटे विभाग आते हैं। उन सभी छोटे विभागों के अंतर्गत भी कुछ पर निर्धारित किए गए हैं। जिनका अपना कुछ महत्व अलग होता है। पुलिस विभाग का एक पद आपको याद होगा। जिसको ASI कहते हैं। आपने देखा होगा कि एएसआई का भी अपना एक सम्मानित पद मान गया है। लेकिन लोगों को एएसआई के पद के महत्व और ASI के फुल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं है आखिर असी होता क्या है..
एएसआई का फुल फॉर्म क्या है ASI full form in hindi
एएस आई का फुल फॉर्म "असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर" होता है। हिंदी में इसको "सहायक उप निरीक्षक" भी कहते हैं । मुख्य रूप से लोग इसको शॉर्ट फॉर्म में ही एएसआई कहकर ही बुलाते हैं। आज भी बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है। आखिर एएसआई क्या होता है? एएसआई कैसे बना जाता है?
तो आपको बता दें कि भारतीय पुलिस विभाग में एएसआई का पद एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद माना गया है एएसआई के पद के अंतर्गत कई तरह की बहुत जरूरी जिम्मेदारियां होती है और इसके अनेक कार्य भी होते हैं वैसे ए एस आई का पद बहुत सम्मानजनक पद माना जाता है।
- A - assistant
- S - sub
- I - inspector
एएस आई कैसे बने
एएस आई बनने के लिए भी क्वालिफिकेशन जरूरी होती है। एएसआई कि जब वैकेंसी निकाली जाती है तो उसके अंतर्गत आपको फॉर्म भरना पड़ेगा। उसमें आपको 10वीं या 12वीं की अपने पास होने की मार्कशीट या फिर आपकी ग्रेजुएशन की डिग्री, लगानी पड़ेगी। क्योंकि आप इस पद को पाने के लिए ग्रेजुएशन या 12 वीं पास होना जरूरी है।
एस आई बनने के लिए आयु सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 35 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां पर रिजर्वेशन की भी व्यवस्था की गई है। सभी कैटेगरी के हिसाब से चयन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कुछ जातियों को यहां आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
- लिखित परीक्षा - एस आई बनने के लिए सबसे पहले आपको एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसको पास करने के बाद ही आप आगे पहुंच पाओगे। जब आप लिखित परीक्षा को पास कर लेते हैं तब आपके प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के लिए आपको बुलाया जाएगा इसके अलावा आपके शारीरिक परीक्षण के लिए भी आपको बुलाएंगे।
- फिजिकल टेस्ट - एस आई बनने के लिए आपको फिजिकल टेस्ट से भी गुजरना पड़ेगा। जिसके तहत आप से दौड़ लगवाई जाएगी। यहां पर दौड़ पुरुष अभ्यार्थी को 5 किलोमीटर की दौड़ केवल 25 मिनट में पूरा करना पड़ेगा। महिला अभ्यर्थी को ढाई किलो मीटर की दौड़ मात्र 15 मिनट में पूरी करनी पड़ेगी।
- डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन - जब आप एएसआई परीक्षा पास कर लेते हैं उसके बाद फिजिकल टेस्ट पास कर लेते हैं उसके बाद में आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा आपके सारे कागजातों की जांच की जाएगी। सभी डॉक्यूमेंट सही होने के बाद में मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा।
- इंटरव्यू - एएस आई बनने के लिए सबसे अंतिम प्रक्रिया इंटरव्यू की होती है अगर आप इंटरव्यू कर लेते हैं तब आपको पुलिस विभाग में एएसआई का पद मिल जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया पास होने के बाद में आपकी ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी उसके बाद आपको एएसआई पद की जॉब मिल जाएगी।