Angkor Wat Temple: दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहा है? आखिर भारत में न होकर कहां है ये मंदिर

Angkor Wat Temple: सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म बहुत ही पुराना धर्म माना जाता हैl हिंदू धर्म की अपनी संस्कृति है,जैसा कि सभी को पता है भारत में बहुत अधिक संख्या में हिंदू मंदिर देखने को मिलते हैं भारत में ही सबसे अधिक हिंदू रहते हैlभारत में हिंदू धर्म काफी प्रचलित है परंतु क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में उपस्थित नहीं है। अब आप लोगों के दिमाग में यह प्रश्न तो जरूर आया होगा कि यदि भारत में सबसे बड़ा मंदिर नही है तो ऐसा कौन सा देश है जिसमें यह मंदिर बनाया गया है। और यह कौन से भगवान का मंदिर है।
जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि हिंदू धर्म अब विदेशों तक फैल चुका है तथा केवल भारत में ही ना होकर यह अन्य अधिक देशों में भी फैला हुआ है। कई जगहों पर बेहद खूबसूरत मंदिर भी पाए गए हैं। आज हम बात करेंगे विदेश में स्थित दुनिया के सबसे बड़े मंदिर की जिसका नाम है "अंकोरवाट मंदिर"(angkor wat temple)जो विदेश में स्थित है।
अंकोरवाट मंदिर(angkor wat mandir) कंबोडिया में स्थित मंदिर है। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर हैl यह मंदिर भगवान विष्णु जी का मंदिर है मंदिर की बनावट को अशुद्ध माना जाता है यह एक विशाल आकर का मंदिर है. यह मंदिर 402 एकड़ तक फैला हुआ हैl पहले के दौर में इस मंदिर को "यशोधरपुर मंदिर"के नाम से भी जाना जाता था। इस मंदिर में तीनों महाशक्तियां स्थित है ब्रह्मा,विष्णु,महेश तीनों महा शक्तियों इस मंदिर में स्थित है।
कंबोडिया के लिए इस मंदिर को राष्ट्र का प्रतीक माना गया है तथा बेहद सम्मान पूर्वक दर्जा दिया गया है। यह विशाल मंदिर अपने अस्तित्व में रामायण को भी बताता है. इस मंदिर की दीवारों पर रामायण की कथाओं का उल्लेख भी किया गया है।
कंबोडिया में उपस्थित अंकोरवाट मंदिर से जुड़ी सारी आकृतियां भारतीय संस्कृति का उल्लेख करती हैं जिसमें समुद्र मंथन भी शामिल है। कंबोडिया के इस स्थान पर लोगों को वास्तु शास्त्र का एक नया स्वरूप देखने को भी मिलता है।
कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में भी स्थान दिया गया है। कंबोडिया में रहने वाले प्रत्येक सनातन धर्म के लोगों के लिए इस स्थान के प्रति अधिक श्रद्धा देखने को मिलती है। वर्तमान में इस स्थान पर धीरे-धीरे अंकोरवाट मंदिर पर बौद्ध धर्म ने अपना प्रभाव डालना शुरू कर दिया।