Ashish Vidyarthi Biography- 60 साल की उम्र में की दूसरी शादी

Ashish Vidyarthi Biography- भारत का बॉलीवुड भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना कमाल दिखाता है। और बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों को तो उनके काम के लिए बहुत ज्यादा सराहना भी मिलती है। आज हम एक ऐसे ही जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी के बारे में जानने वाले हैं जिन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी उनके बेहतर और बहुमुखी प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। आज आपको इस पोस्ट में आशीष विद्यार्थी के जीवन परिचय को जानने का मौका मिलेगा। तो आइए बिना देर यह शुरू करते हैं आशीष विद्यार्थी बायोग्राफी…
प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा/Ashish Vidyarthi Biography
Ashish Vidyarthi Biography- केरल राज्य के कन्नू शहर में 19 जून 1962 को आशीष विद्यार्थी का जन्म हुआ। उनके पिता केरल के रहने वाले थे जो एक मलयाली कलाकार थे तथा उनकी मां कर्नाटक भाषा में गाना गाया करती थी। उनके पिता केवी विद्यार्थी बिहार के एक प्रसिद्ध थिएटर तथा अभिनेता थे जो हिंदू और उर्दू थिएटर में काम किया करते थे और अपने काम के लिए बेहद मशहूर थे। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने उत्तर भारत के स्कूल में ही पूरी की बाद में कॉलेज की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली आ गए। वे एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में कई सारे सेमिनार आयोजित कर चुके हैं।
Read More- Cannes 2023 में सपना चौधरी
आशीष विद्यार्थी वैवाहिक जीवन
Ashish Vidyarthi Biography- आशीष विद्यार्थी ने पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से की। वे एक शिक्षक एवं कलाकार हैं उन दोनों की शादी 1991 में हुई थी। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं एक बेटा जिसका नाम अग्निशर्मन विद्यार्थी तथा उनकी एक बेटी जिसका नाम अदिति विद्यार्थी है। हाल ही में उन्होंने 58 साल की उम्र में दूसरी शादी की और उनकी दूसरी पत्नी का नाम रूपाली बरुआ है। रूपाली बरुआ असम गुवाहाटी की रहने वाली हैं और वे फैशन इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई है। कोलकाता में रूपाली का एक फैशन स्टोर चलता है। इसके अलावा वे मॉडलिंग असाइनमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में भी मशहूर हैं।
जहां आशीष विद्यार्थी 60 साल के हैं वही रूपाली बरुआ मात्र 33 साल की है। आशीष विद्यार्थी ने मीडिया को अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि "जिंदगी के इस पड़ाव में शादी करना एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी फीलिंग जैसा तो जरूर है।" आशीष ने बताया कि हमारी सुबह ही कोर्ट मैरिज हुई है और शाम को हम गेट टुगेदर करेंगे उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए भी कहा कि यह 1 लंबी कहानी है इसके बारे में फिर कभी बात करेंगे।
हाल ही में 25 मई 2023 को उन्होंने दूसरी शादी की जबकि करीब 7 महीने पहले ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी राजोशी के साथ तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी।
Ashish Vidyarthi Biography- शुरुआती करियर
- आशीष विद्यार्थी ने थिएटर अभिनेता के रूप में अपना करियर बनाना शुरू किया।
- बाद में 1986 के दौरान उन्होंने पहली फिल्म आनंद जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी के साथ सिनेमा में अपना कदम रखा।
- 1990 में उन्होंने फिल्म अनंत यात्रा के साथ हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा।
- बाद में 1993 में गार्डिश से उन्हें पहचान और प्रशंसा मिली। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
- उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड तथा दक्षिण भारतीय और बंगाली फिल्मों में भी बखूबी अभिनय किया कुछ समय पश्चात वे भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आए।
- उन्होंने कई सारे टीवी शो में भी काम किया जिसमें से एक मशहूर कलर्स चैनल पर आने वाला शो 24 और बैंग बैंग सम्मिलित है।
- अमेजॉन प्राइम पर भी वह कई सारी वेब सीरीज कर चुके हैं जिसमें एक है इंसाइड एज जिसका अहम हिस्सा वे रहे है।
- अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी उनका योगदान द लास्ट सैल्यूट और महुआ जैसे नाटकों के दौरान दिखाई दिया।
- भारतीय सिनेमा में वैसे तो उन्हें खलनायक के रोल में ही देखा जाता है और उस रोल में ही उन्हें बेहद पसंद किया जाता है।
- उनकी कई सारी फिल्में जिसमें उन्होंने अपना बेहतर कमाल दिखाया जैसे अ लव स्टोरी, सरदार, बिच्छू, सरदार, द्रोखल, बर्फी, बाजी, नाजायज।
- खलनायक की भूमिका में बॉलीवुड में उन्हें बेहद पसंद किया गया जिसमें से कुछ प्रशंसनीय फिल्में बिच्छू, हसीना मान जाएगी, कहो ना प्यार है, जोड़ी नंबर 1 और जिद्दी है
आशीष विद्यार्थी नेटवर्थ 2023
Ashish Vidyarthi Biography- आशीष विद्यार्थी की कुल संपत्ति कितनी है यह सार्वजनिक रूप से तो हमें पता नहीं चल पाया है लेकिन फिर भी उन्होंने सफल अभिनेता के रूप में कई सारी भाषाओं में फिल्मों में काम किया और टीवी शो में भी काम किया है। अनुमान के अनुसार विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 36 करोड़ रुपए।
आशीष विद्यार्थी पुरस्कार
- 1995 में हिंदी फिल्म द्रोहकाल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में।
- 1996 में बंगाल फिल्म पत्रकार संघ की तरफ से इस रात की सुबह नहीं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
- 1997 के दौरान उसी फिल्म "इस रात की सुबह नहीं" में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का स्टार स्क्रीन पुरस्कार अवार्ड।
- 2005 के दौरान सर्वश्रेष्ठ तेलुगु खलनायक के तौर पर फिल्म फेयर अवार्ड।
- 2012 में नवीनतम मिनुगुरुलू के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का नंदी पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- सर्वश्रेष्ठ यात्रा और फूड ब्लॉगर के तौर पर लोकमत द्वारा साल 2023 में।
आशीष विद्यार्थी रोचक तथ्य
- आशीष विद्यार्थी बेहद प्रेरक जुनूनी तथा नेतृत्व और क्रिएटिव नेचर के व्यक्ति हैं।
- वे एक मशहूर यूट्यूब अभी है जो हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलम, अंग्रेजी, उड़िया, मराठी और बंगाली सहित अलग-अलग भाषाओं में वीडियोस बनाते हैं।
- उन्हें अभिनय के रूप में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है।
- अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लिया और एक्टिंग सीख कर कई सारे थिएटर में काम किया।
- साल 2011 में उन्होंने एक अंग्रेजी फिल्म डैम 999 में काम किया।
- आशीष अपने फेसबुक पेज जिसका नाम द रिच यूनिवर्स अलग-अलग वीडियोस साझा करते रहते हैं।
- उन्होंने अंगार और hero420 जैसी कुछ बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम किया है।
- आशीष ने अपने कुछ पॉडकास्ट भी शुरू किए हैं क्योंकि वह कहानियां सुनाने में बहुत माहिर हैं उनके पॉडकास्ट gaana, wynk, spotify सहित अन्य म्यूजिक सिम नेटवर्क पर उपलब्ध है।
- जानवरों से होने बहुत ज्यादा प्यार है इसलिए उनके पास साशा और लाइका नाम के दो पालतू कुत्ते भी हैं।
Ashish Vidyarthi Biography- आशीष विद्यार्थी एक जानी-मानी हस्ती है जिन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की है जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि वे अपनी कलाकारी के चलते सोशल मीडिया पर बने रहते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं।