कितनी ऊंचाई पर लगाए सीलिंग फैन जिससे मिले अच्छी है और ठंडी हवा, अधिकतर लोग गलत लगाकर बोलते पंखा बेकार हैं

गर्मी शुरू होते ही अक्सर लोग एसी, कूलर, पंखे इन सभी चीजों का इंतजाम करने लगते हैं, जिससे वह गर्मी से अपना बचाव कर सके। हालांकि कुछ मौसम ऐसे होते हैं जिनमें कूलर और AC की जरूरत बहुत ही कम होती है परंतु पंखे की जरूरत महसूस होने लगती है। गर्मियों में कई बार ऐसा होता है की फुल स्पीड में चलता हुआ पंखा भी अच्छी तरह से हवा नहीं देता है और हमें गर्मी का एहसास होने लगता है। हालांकि इसके पीछे कई वजह हो सकती है जैसे कि पंखा खराब हो गया है या फिर पंखा पुराना हो सकता है इसीलिए नहीं हवा दे रहा हो, परंतु कई बार ऐसा होता है कि पंखा सही होता है इसके बावजूद भी हवा नहीं देता है तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है तो आइये आपको बताते हैं वह कौन-कौन सी बातें होती हैं।
पंखा आपको कितनी हवा देगा यह केवल उसकी पावर पर ही निर्भर करता है लेकिन कई बार हमारी तरफ से भी कुछ काम गलत हो जाते हैं जिसकी वजह से पंखे की हवा प्रभावित होती है। पंखा आपको कितनी हवा देगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अपने पंखे को कितनी ऊंचाई पर लगाया है।
जमीन से पंखे की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक सामान्य पंखे की फर्श से ऊंचाई लगभग 7 फीट ऊपर और दीवारों से 18 इंच की दूरी पर होनी अनिवार्य है। अगर छत की ऊंचाई ज्यादा होती है तो बेहतर हवा पाने के लिए आप पंखे को फर्श से 8 से 9 फीट की ऊंचाई पर भी लगवा सकते हैं। अगर आपकी छत बहुत ही ज्यादा ऊंची है तो आप पंखे को नीचे तक लाने के लिए डाउन रॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई फैक्टर होते हैं हवा को प्रभावित करने वाले
पंखे को कमरे में किस ऊंचाई पर लगाना चाहिए जिससे आपको अच्छी हवा मिल सके। यह बहुत सारी बातों पर निर्भर करता है जैसे की छत की ऊंचाई क्या है, कमरे का आकार क्या है, इतना ही नहीं उस घर के लोगों की हाइट भी कितनी है। इन बातों को ध्यान में रखकर ही सीलिंग फैन को लगाना चाहिए।
कमरे के साइज के हिसाब से लगाएं पंखा
किसी भी पंखे की हवा उसके ब्लेड के साइज और ब्लेड की संख्या पर ही निर्भर करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक सामान्य नियम के अनुसार अगर आपके कमरे का साइज 75 वर्ग फुट का है तो इसके लिए आपको लगभग 29 से 36 इंच ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आपका कमरा 76 से लेकर 144 वर्ग फुट का है तो इसके लिए आपको कम से कम 36 से 42 इंच वाला पंखा लगाना चाहिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर हाल के लिए जरूरत है तो इसके लिए हमेशा 44 इंच से 54 इंच के ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल ही करना चाहिए।