Dnyan

कब्ज व गैस से आप परेशान हैं? तीन तरह के नेचुरल जूस से भगाएं अपने आंत की गंदगी

 | 
कब्ज व गैस से आप परेशान हैं? तीन तरह के नेचुरल जूस से भगाएं अपने आंत की गंदगी

हमारे पाचन तंत्र को सही रखना भी बहुत जरूरी होता है। कई बार देखा गया है कि बहुत से लोगों को कब्ज और गैस की शिकायत हमेशा बनी रहती है। यह सब चीजें पेट की गंदगी के लिए हानिकारक बैक्टीरिया जिम्मेदार माने गए हैं। अगर हमारा पाचन तंत्र सही है तो हम स्वस्थ रहेंगे लेकिन हमारा पेट अगर सही नहीं है। हमें कब्ज, एसिडिटी की अगर परेशानी है तो पूरे दिन किसी भी काम में मन भी सही ढंग से नहीं लग पाता है। इसीलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र की साफ सफाई रखना भी बहुत जरूरी होता है।

 पेट की गंदगी के लिए कुछ हानिकारक तत्व जिम्मेदार होते हैं। यहीं से ही हमारे शरीर की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे तीन तरह के नेचुरल जूस है। जिनका प्रयोग आप प्रतिदिन करेंगे तो आपके आंतो की गंदगी साफ हो जाएगी।

अगर भोजन में फाइबर की मात्रा जरूरत से ज्यादा है तो आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पेट की गंदगी को साफ करने में भी फाइबर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपके पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। फाइबर की मात्रा को बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां अधिक खानी चाहिए।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

पेट की गंदगी को साफ करने के लिए अच्छे ताजे फलों का प्रयोग करना चाहिए। सभी फलों में फाइबर की मात्रा मिलती है। इसमें से अगर तीन तरह की फ्रूट का सेवन आप करते हैं। या दिन में दो-तीन बार जूस पीते हैं तो आपके पेट का भारीपन खत्म हो जाएगा। साथ में आपकी आंत की गंदगी भी निकल जाएगी।

Telegram Group (Join Now) Join Now

आंत की गंदगी दूर भगाने के के लिए जूस

सेब का जूस - अगर आपका पेट सही तो साफ नहीं हो पा रहा है तो आप सेब के जूस का प्रतिदिन सेवन कर सकती है एक रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि सेब का जूस डिटॉक्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेव का जूस पेट को साफ करने में मदद करता है।

वेजिटेबल का जूस - यह तो आप जानते ही हैं कि वेजिटेबल जूस कितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है अगर आप नियमित रूप से वेजिटेबल का जूस का सेवन करते हैं तो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। यहां आपको वेजिटेबल के जूस में ब्रॉकली, पालक, टमाटर, गाजर, गोभी, करेला, लौकी का प्रयोग करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

नींबू का जूस - नींबू कहीं ना कहीं पेट को साफ करने के लिए बहुत फायदा करता है ऐसे में अगर पेट को साफ बनाए रखना है तो आपके लिए नींबू का जूस पीना बहुत सही होता है और नींबू के जूस में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के अंदर मौजूद एसिडिटी को खत्म करती है। लेमन जूस आपके शरीर के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया का भी नाश करती है।