Dnyan

लिक्विड फर्टिलाइजर बनाना जानते हैं? घर पर फूलों की ग्रोथ बढ़ानी है घर पर बनाए खाद।

 | 
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाना जानते हैं? घर पर फूलों की ग्रोथ बढ़ानी है  घर पर बनाए खाद।

आज के समय में गार्डनिंग करना सभी लोगों को बहुत पसंद है। अपने घर के आस-पास थोड़ी भी जगह अगर मिलती है। तो सभी लोग उसमें हर तरह की फल सब्जी के पौधे लगाना पसंद करते हैं। किचन के गार्डन में सभी को फल फूल सब्जी के पौधे लगाते रहना चाहिए। गार्डन के अंदर पौधे लगाना तो आसान होता है लेकिन कुछ समय के बाद में यह सभी पौधे खराब होने लग जाते हैं।

 गर्मियों के मौसम में 1 सप्ताह के अंदर यह सभी पौधे खत्म हो जाते हैं क्योंकि पौधे की सही समय पर अगर देखभाल नहीं की गई तो वह सभी पौधे जल जाते हैं।

आज हम यहां आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बताने वाले हैं। जिनकी मदद से आप अपने पौधों में जान डाल सकते हो। पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर घर पर बना सकते हो। लिक्विड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से आपको अपने पौधों में ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और आप खुद देख पाएंगे कि आप के पौधों के अंदर किस तरीके से फूल आ रहे हैं और उनकी ग्रोथ कितनी तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि घर पर ही कैसे फर्टिलाइजर लिक्विड बनाया जाता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

सरसों की खली से बनाए लिक्विड खाद

सरसों की खली के अंदर मैग्निशियम, सल्फर, जिंक, कॉपर, आयरन यह सभी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। यह सभी तत्व छोटे पौधों में फल फूल के अंदर बहुत तेजी से ग्रोथ करते हैं। पौधे जल्दी खराब इसके इस्तेमाल से नहीं होते हैं।  लेकिन खाद बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाल्टी में सरसों की खली 200 से 250 ग्राम लेनी होगी। 

Telegram Group (Join Now) Join Now

उसके बाद में बाल्टी में पानी डालकर इनको अच्छे से मिक्स करके 7 से 8 दिन के लिए किसी छांव में रखनी है। लकड़ी की मदद से इस मिश्रण को अच्छे से 7 से 8 दिन के बाद में मिलाकर और बाल्टी में 5 लीटर पानी और डालकर कर ले और इसका उपयोग खाद के लिए ले सकते हैं।

उपले की लिक्विड खाद

गाय भैंस का गोबर खाद बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। आप मार्केट से गाय के गोबर के उपले खरीद सकते हैं। अगर आपको गाय भैंस के गोबर को छूने में परेशानी है तो आप मार्केट से सूखे उपले खरीद कर भी लिक्विड बना सकते हैं।

 सबसे पहले आपको एक बाल्टी के अंदर चार-पांच लीटर पानी डालकर 7-8 उपले तोड़कर उसमें डालने होंगे। कुछ दिनों के लिए आप इनको भी छांव में रख दें। उसके बाद में जब यह पानी में अच्छे से मिक्स हो जाए। तो चार-पांच दिन के बाद में लकड़ी की मदद से इनको मिलाकर आप अपने पौधे में दे सकते हैं।

लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना

घर पर आपने जो लिक्विड फर्टिलाइजर बनाया है। उसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। आपको सबसे पहले इसका इस्तेमाल करने के लिए जो भी आपके आंगन में फल फूल सब्जी के पौधे लगे हैं।

 उनको थोड़ा थोड़ा सा लूज कर ले अर्थात उनकी मिट्टी को लूज करने के बाद में आपको इस लिक्विड खाद को एक या दो कप लेकर उसमें बराबर मात्रा में डालने होगी‌। उसके बाद आप कुछ दिन के बाद अपने पौधों की ग्रोथ और उनके अंदर आने वाले फल फूल की ग्रोथ को देख सकते हैं।