Personality test:क्या आप जानते है 3 भाइयों में सबसे अच्छी पर्सनलिटी किसका होता, जानकर आप भी होंगे हैरान
आज हम आपको आपके बर्थडे आर्डर से आपको आपकी पर्सनैलिटी बताएंगे। यह जानना आपके लिए बेहद दिलचस्प होगा।

Personality test: क्या आपके घर में भी तीन भाई हैं। तीनों भाइयों में क्या आप सबसे बड़े हैं? या मंझले या सबसे छोटे हैं? या फिर आप अपने घर में सिंगल चाइल्ड है? आप सोच रहे होंगे यह कैसा प्रश्न है। इसी सवाल से हम आपको आपकी personality के बारे में बताएंगे। आप अपने माता पिता के कौन से नंबर की संतान है इसी से आपकी पर्सनैलिटी का पता चलेगा। आज हम आपको आपके बर्थडे आर्डर से आपको आपकी पर्सनैलिटी बताएंगे। यह जानना आपके लिए बेहद दिलचस्प होगा।
घर का सबसे बड़ा
घर का सबसे बड़ा बच्चा जिद्दी, मुखर,स्वतंत्र तथा पूर्णतावादी होता है माता-पिता को अपने सबसे बड़े बच्चे का अधिक ध्यान देना होता है,यह उनके लिए एक जिम्मेदारी पूर्ण कार्य होता है। इसलिए माता-पिता अपने सबसे बड़े बच्चे के लिए काफी शक्ति आजमाते हैं, तथा अधिक चिंतित भी होते हैं। एक बड़े बच्चे की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें। इसलिए बड़ा भाई वह अपने छोटे भाई बहनों का दूसरा parents भी होता हैं। सबसे बड़ा बच्चा हमेशा आज्ञा का पालन करने वाला तथा जिम्मेदार होता है।
मंझला बच्चा
मंझला बच्चे पर माता-पिता उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना वह बड़े बच्चे पर देते हैं। यह बच्चा सभी के साथ घुल मिलकर रहने वाला होता है। जैसे मंझले बच्चे के परिवार का विस्तार हो जाता है तब वह एक बड़ा भाई बन जाता है,और वह एक बड़े भाई की भूमिका निभाने लगता है। यह "मिडिल चाइल्ड सिंड्रोम" के रूप में भी जाना जाता है। यह बच्चा सरल स्वभाव का होता है यह मजाकिया रूप से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है।
सबसे छोटा बच्चा
घर का सबसे छोटा बच्चा सभी का लाडला होता है। तथा घर के सभी लोग उससे बेहद प्यार करते हैं, छोटा होने के कारण वह काफी जिद्दी भी होता है। घर का छोटा बच्चा दूसरों पर निर्भर रहने वाला होता है। घर का सबसे छोटा बच्चा बहुत शरारती होता है तथा जोखिम लेने वाला होता है।
सिंगल चाइल्ड
घर के इकलौते बच्चे पर माता-पिता का सबसे अधिक ध्यान होता हैl इसलिए सभी का फोकस इकलौते बच्चे पर रहता हैं। घर का इकलौता बच्चा होने के कारण बच्चे के पास कोई बड़ा भाई-बहन नहीं होता जिस कारण वह अधिकतर अकेला रहना सीख लेता है। घर में सभी सिंगल चाइल्ड होने के कारण उसे प्यार करते हैं। तथा उसकी हर इच्छा को पूरा किया जाता हैl