Dnyan

क्या आपका आटा फ्रिज में रखने के बाद में काला पड़ने लग जाता है? तो अपनाए ये 4 बेहतरीन टिप्स

 | 
क्या आपका आटा फ्रिज में रखने के बाद में काला पड़ने लग जाता है? तो अपनाए ये 4 बेहतरीन टिप्स

रोटी खाना हमारे संपूर्ण भारत में एक रोजमर्रा की चीज होती है सभी के घरों में गोल मुलायम गरम रोटी सुबह-शाम खाई जाती है। भूख ना होने पर भी रोटी की खुशबू सब लोगों की भूख बढ़ा देती है। रोटी को सब्जी, कढ़ी, दही, दाल इनके साथ में खाया जाता है। रोटी पौष्टिक आहार से भरपूर मानी जाती है इसीलिए रोटी को दैनिक आहार में भी शामिल करते हैं। 

रोटी में नरम चपाती बनाने के लिए आटा पानी की मदद से गूंदा जाता है। तब जाकर रोटी तैयार होती है। अभी यहा ये समस्या नहीं है कि रोटी कैसे बनाई जाती है बल्कि यह है कि अगर रात के समय या सुबह के समय आटा बच जाता है तो उसको आप फ्रेश कैसे रख सकते हैं आटा फ्रेश रखने की बेहतरीन टिप्स…

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

हमारे देश की हर रसोई में लगभग सुबह शाम के समय में आटा एक्स्ट्रा भर जाता है तो उसको फ्रिज में कर देते हैं। ताकि किसी को भी तुरंत रोटी बनाकर खिला दे। लेकिन आटा लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखना बहुत मुश्किल काम होता है।

 जब आटा फ्रिज में रखते हैं तो उसको काला पढ़ने से कोई नहीं बचा सकता है। जैसे ही आटा काला पड़ने लगता है तो उसका स्वाद भी बदल जाता है। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान करने वाले जिससे कि आप अपने आटे को काला होने से भी बचा सकते है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

गुंडे हुए आटे को काला ना पडने के टिप्स

अल्मुनियम फॉयल पेपर

  • आटे का इस्तेमाल करने के बाद उसको आप अगर किसी बर्तन में रखते हैं तो उस कंटेनर को आपको अल्मुनियम फॉयल से रखना होगा। ध्यान दें कि आटा इस तरह से ढका होना चाहिए कि उसके अंदर फ्रिज की हवा ना पड़े।

एयरटाइट कंटेनर

आटे को फ्रिज में रखने से पहले आप उसको किसी एयरटाइट कंटेनर वाले डब्बे में स्टोर करके रखें। एयरटाइट डिब्बे में रखने का यह फायदा होता है कि इसमें फ्रिज की हवा डब्बे में प्रवेश नहीं करते हैं और अगर डब्बे में वह भूल जाती है तो आटा खराब हो जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप का आटा खराब नहीं होगा।

पानी का थोड़ा अधिक इस्तेमाल -

आटा लगाते समय आपको आटे के अंदर जरूरत से ज्यादा पानी नहीं मिला ना चाहिए क्योंकि इससे भी आता जल्दी खराब हो जाता है। आटा लगाते समय पानी कम मात्रा में मिलाकर उसको सॉफ्ट बनाने की कोशिश करें। उसके बाद आप फ्रिज में रखने से पहले भी बर्तन में थोड़ा सा पानी लगा दे। इससे आप अपने आटे लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।

आटे पर तेल और घी लगाएं

जब आप रोटी बनाते हैं और आटा बच गया तो फ्रिज में रखने से पहले किसी भी एयरटाइट कंटेनर को डालने से पहले आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल या घी लगा दे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आटा सूखने से भी आपको मदद मिलेगी। इसके अलावा आपका आटा काला नहीं पड़ेगा। गुंडा हुआ आटा भूलकर भी फ्रीज‌ में खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इससे बैक्टीरिया होने का खतरा बना रहता है। उसके बाद अगर खुले आटे की रोटियां बनाती है तो वह खराब हो जाती है