सफेद बालों की समस्या से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं करना पड़ेगा कभी भी बालों में हेयर डाई

सफेद बालों की समस्या से आज हर कोई परेशान है और इन समस्याओं से छुटकारा भी हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए मार्केट के नए-नए महंगे महंगे हेयर प्रोडक्ट भी यूज में लेते हैं। इसके अलावा लोग सैलून में भी बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं। फिर भी इन सभी समस्याओं से छुटकारा नहीं पाया जाता बहुत कम लोग जानते हैं कि ज्यादा हानिकारक रसायन हमारे बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में बाल झड़ने की समस्या भी पैदा हो जाती है।
सैलून में अगर आप पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं। जिनकी मदद से घर बैठे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हो। आज लगभग बड़े से लेकर बच्चे तक सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन उपाय जो कि आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे…
कॉफी का प्रयोग
आप अपने बालों की सफेदी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कॉपी का प्रयोग अपने बालों की लेंथ बढ़ाने और थिकनेस के लिए प्रयोग में ले सकते हैं। कॉफी के लिए आपको गरम करने के बाद इसको फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। किसी बड़े बर्तन में कॉफी को निकाल ले फिर अपने बालों पर उसको भी के लिक्विड को लगाएं। कुछ समय बाद अपने बालों को धो लें इससे आपके बालों का रंग काला हो जाएगा। सप्ताह में तीन से चार बार इस प्रयोग को आप करते रहे।
कोको पाउडर का प्रयोग
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कोको पाउडर भी बेहतरीन होता है। आपको एक कटोरी में आधा कप कोको पाउडर लेना होगा। उसमें शहद एक चम्मच विनेगर आधा चम्मच सादा दही मिलाकर पेस्ट बना लेना है। फिर इसको आपको अपने बालों में शैंपू की तरह लगाकर बाल धो लेने हैं। याद रहे कि आप जब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा रहे हैं तो लगभग 5 मिनट तक अपने सिर में इसको लगा रहने दें उसके बाद ही अपने बाल को वॉश करें।
आंवला पाउडर
आपको सफेद बालों के लिए एक कटोरी में दो चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच पानी डालकर और तीन चम्मच कंडीशनर मिलाकर एक लिक्विड तैयार कर ले। फिर आप अपने बालों को गिला करने के बाद दो भागों में अपने बाल बांट लें और इस पेस्ट को अच्छे से अपने बालों में जड़ों तक लगाए। लगभग आधा घंटा अपने बालों में लगा कर रखे, उसके बाद ठंडे पानी से धोले।
मेहंदी पाउडर
मेहंदी पाउडर को थोड़ा आपको गर्म करना होगा और फिर उसको अच्छा पानी डालकर पेस्ट बना लें। ठंडा होने के बाद इसको अपने बालों में जड़ों तक लगाएं। 2 से 3 घंटे अपने बालों में इस मेहंदी को लगे रहने दे। उसके बाद आप अपने बाल में पानी से धो लें। आप खुद अपने बालों का कलर बदलते हुए देख सकते हैं।
सरसों का तेल
सरसों का तेल बाल काला करने के लिए फायदेमंद है। आपको सरसों के बीज का तेल यानी कि सरसों के तेल को थोड़ा गर्म करने के बाद अपने बालों की जड़ों में लगाना होगा। और अच्छे से स्कैल्प की मसाज करनी होगी। 2 से 3 घंटे आप इस तेल को अपने सिर में लगा रहने दें। उसके बाद शैंपू करने के बाद बाल धो ले। सप्ताह में आप इस प्रक्रिया को लगभग 2 से 3 बार करें। आपको खुद अपने बालों का असर दिखाई देने लग जाएगा।