इस देश में पति-पत्नी एक साथ नहीं सोते हैं, वजह जानकर होंगे हैरान

पति पत्नी यदि एक साथ एक बिस्तर पर साथ नहीं सोते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कुछ खटपट चल रही है। कारण कोई दूसरा भी तो हो सकता है। लेकिन हमारे भारतीय समाज में यदि पति-पत्नी एक साथ नहीं सो रहे हैं किसी दूसरे कमरे या किसी दूसरे बेड पर सो रहे हैं तो इससे हमारा समाज यह पता लगा लेता है कि पति पत्नी के बीच कुछ जरूर नोकझोंक हुई है। इसीलिए वह साथ-साथ नहीं सो रहे हैं।
लेकिन वहीं जापान में पति पत्नी एक साथ बिस्तर पर नहीं सोते हैं कारण कुछ नहीं है।इसका सामान्य सा कारण है बस पत्नी चाहती है पति भरपूर नींद ले और पति भी चाहता है पत्नी भरपूर नींद ले। जापान में ऐसा कल्चर विकसित हो चुका है। जापान के अधिकतर घरों में यह दृश्य आपको देखने के लिए मिल जाएगा तो चलिए जान लेते हैं ऐसी कौन कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि जापान की पति पत्नी या युगल जोड़े साथ में नहीं सोते हैं
जागने और सोने का अलग-अलग टाइम
जापान में पति-पत्नी इसलिए नहीं साथ सोते है क्योंकि साथ सोने से पति की नींद डिस्टर्ब हो सकती है या पत्नी की नींद डिस्टर्ब हो सकती है। वह दोनों नहीं चाहते हैं कि एक दूसरे की नींद का डिस्टर्ब का कारण बने। जापानी लोग नींद को लेकर बड़े सचेत रहते हैं वह चाहते हैं नींद की मात्रा बनी रहे।
बच्चा अपनी मम्मी के साथ सोता है
जापान में छोटे बच्चे अपने मम्मी के साथ सोते हैं। ऐसा करने से स्त्रियों की जो अप्रत्याशित मौत होती है। उस पर लगाम लगेगी। इसीलिए बच्चा अपनी मां के साथ सोता है जब बच्चा मां के साथ सोएगा तो जाहिर सी बात है पति अलग ही बेड पर सोएगा।
शांति बनी रहे
जापान में पति-पत्नी इसलिए भी साथ नहीं सोते हैं कि एक दूसरे के बीच शांति बनी रहे। मनोवैज्ञानिक कारण यह बताते हैं कि पति पत्नी के साथ ना सोने से फायदा यह होता है कि जब दोनों में कुछ दूरियां होती है तो प्यार में गहराई होती है जब प्यार में गहराई होगी तो झगड़े नहीं होंगे और शांति बनी रहेगी।