अगर आपके भी फ्रीजर में बहुत सारी जम जाती है बर्फ तो आलू के इस आसान ट्रिक का क करें इस्तमाल

आपने अक्सर घर के फ्रिज में देखा होगा कि आपके फ्रीजर में बहुत सारी बर्फ जम जाती है और वह पूरी तरह से चिपक जाती है। हालांकि काफी कोशिश करने के बावजूद भी वह नहीं हटती है। जिसकी वजह से फ्रीज़र में कई बार तो बर्फ के बड़े-बड़े पहाड़ तक बन जाते हैं जिसे पिघलाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ही ऐसा होता है तो हम आपके लिए एक आसान सा समाधान लेकर आए हैं जिसके जरिए ना तो आपके फ्रीज़र में कोई बर्तन जमेगा और ना ही बर्फ का पहाड़ बनेगा तो आईये आपको बताते हैं कि आप चुटकियों में इस समस्या से निजात किस प्रकार से पा सकते हैं।
फ्रिज में जम जाए बर्फ तो कैसे निकाले
अगर आपके फ्रिज में बहुत ही ज्यादा बर्फ जम गई है और वह नहीं निकल रही है जिसकी वजह से आप परेशान हो रहे हैं तो इसके लिए हम आपको एक आसान सा हैक बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए केवल आपको स्टेप बाय स्टेप इस हैक फॉलो करना है।
- बर्फ को पिघलाने के लिए सबसे पहले तो आप एक आलू ले और इसको दो हिस्सों में काट लें।
- अब इसके बाद आपको क्या करना है कि फ्रीजर में जितनी भी बर्फ जमा हुई है उसको अच्छी तरह से पिघला दे और फ्रीजर को पूरी तरह से साफ कर दे।
- अब आपने जो आलू के टुकड़े काटे हैं उस आलू का पूरी तरह से इस्तेमाल करके फ्रीजर में अच्छी तरह से रब कर ले।
- परंतु यह ध्यान रहना चाहिए कि कोई भी कोना नहीं छूटे।
- यह एक छोटा और बेहद ही आसान ट्रिक होता है जो अधिकतर सभी के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
- इस ट्रिक के जरिए फ्रीजर में बर्फ के पहाड़ बिल्कुल भी नहीं बनेंगे।
- अगर आप इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं तो आपका रखा हुआ सामान भी आसानी से हट जाता है।
- इस ट्रिक का इस्तेमाल एक बार जरूर करें और इसका रिजल्ट खुद देख सकते हैं यह कितना फायदेमंद साबित होता है।
फ्रिज से बर्फ निकालने का दूसरा तरीका
कई बार ऐसा होता है कि जिसकी वजह से हम फ्रिज की देखभाल नहीं कर पाते हैं और फ्रीजर में बार-बार बर्फ जम जाती है जिसकी वजह से फ्रिज में बदबू भी आने लगती है। अगर ऐसा हो गया है तो हम यहां पर फ्रिज में जमी बर्फ कम करने का उपाय बताने जा रहे हैं।
- जब फ्रिज में नमी ज्यादा हो जाती है तो उसकी वजह से बर्फ जमने लगती है। ऐसे में फ्रिज के दरवाजे को बार-बार नहीं खोलना चाहिए।
- कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज का तापमान गलत होता है जिसकी वजह से फ्रीजर में बर्फ पहाड़ बन जाता है। इसे रोकने के लिए फ्रीजर का तापमान हमेशा -18 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना चाहिए।
- अधिकतर फ्रीज़र में बर्फ जब जमती है जब फ्रीज खाली रहता है इसीलिए जितना हो उतना फ्रिज को भर कर रखें।
- ज्यादातर फ्रिज में नीचे की तरफ एक नली होती है। यह नली पानी को बाहर निकलाने का काम करती है। अगर किसी वजह से यह नली जम जाती है तो फ्रीज में बर्फ जमने लगती है इसीलिए समय-समय पर इसे साफ करते रहना चाहिए।