अगर आपके शरीर के इन अंगों पर तिल है, तो कभी आपको जिंदगी में पैसे की दिक्कत नहीं होगी, जियोगे राजा की जिंदगी

किसी भी प्रकार के छोटे भूरे या काले रंग के धब्बे जो मानव शरीर के विभिन्न अंगों पर देखे जाते हैं, उन्हें तिल कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष की माने तो इन अद्वितीय जन्म चिन्हों को किसी भी इंसान की नियति और महत्वताओ की भविष्यवाणी करने के लिए काफी खास माना जाता है। तिल का दूसरा मतलब है भाग्य को प्रकट करने वाला किसी भी व्यक्ति के जीवन में आने परेशानियां या दुर्भाग्य को दर्शाने वाला तिल कहा जाता है।
माथे पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के माथे पर तिल है तो यह आत्मविश्वास और सफलता को दर्शाता है। यह इंसान अपनी आत्मविश्वास से बड़ी प्रसिद्धि और सफलता को अपने जीवन में हासिल कर सकता है।
भोहों पर तिल
अगर किसी व्यक्ति या महिला की भोहों के बीच में तिल होता है तो वह काफी भाग्यशाली होती है। वह अपने जीवन में अत्यधिक धन प्राप्त करती हैं। साथ ही उन्हें ज्ञान और परिपक्वता का भी आशीर्वाद भगवान से प्राप्त होता है।
ठुडी पर तिल
अगर कोई महिला ठुडी पर तिल लेकर जन्म प्राप्त करती है। तो उसे जीवन में हर प्रकार का सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। हालांकि ऐसी महिलाएं अकेले या परिवार या करीबी दोस्तों के साथ में ही रहना पसंद करती हैं।
कान पर तिल
किसी भी व्यक्ति के कान पर तिल होना काफी भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं जिनके कान पर तिल होता है वह काफी बुद्धिमान और निर्णय लेने में चतुर होती है। अगर किसी स्त्री के दोनों कानों पर तिल है तो वह हर प्रकार के भोग विलास और सुख सुविधाओं का भोग करती हैं।
आंख के किनारे तिल
काफी महिला ऐसी होती है जिनके आंखों के बाहरी किनारो पर तिल होता है, ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली और सौभाग्यशाली होती हैं। अपने जीवन में यह काफी सारा धन एकत्रित करती है और उनके खूब मित्र भी होते हैं।
नाक के नीचे या पास में तिल
अगर किसी के नाक के नीचे या पास में तिल है तो इसका अर्थ है उसके पास अत्यधिक पैसा होगा। उसके जीवन में किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आ सकती।
कमर पर तिल होना
अगर किसी महिला के कमर पर तिल है तो उसे बहुत से अध्ययन करने के अवसर मिलते हैं। अगर बायीं और तिल है तो इसका मतलब है कि उसके जीवन में अत्यधिक चिंताएं बनी रहती है।
गर्दन पर तिल
बहुत सी ऐसी महिलाएं होती है जिनकी गर्दन पर तिल बना हुआ होता है। इसका मतलब है कि वह काफी धैर्यवान और बुद्धिमान भी होते हैं। इसी के साथ-साथ ऐसी महिलाएं चतुर और मेहनती भी होते हैं।
पैर पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के दाहिने पैर पर तिल होता है तो, इसका मतलब है कि वह बुद्धि और शिक्षा में अक्सर सफलता हासिल करेगा। ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूते हैं। अगर किसी व्यक्ति के बाएं पैर पर तिल होता है तो, वह अपनी दृष्टिकोण से बाकी लोगों के मुकाबले और परंपरागत होते हैं। उनके विचार बिल्कुल अलग और अनूठे होते हैं।