अगर जिंदगी रंगीन करनी है तो इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने, धरती पर ही लेंगे स्वर्ग का मजा

देखा जाए तो आज के समय में घूमना हर किसी को पसंद है। कोई संस्कृति देखने के लिए घूमता है तो कोई इतिहास की जानकारी के लिए। अक्सर लोग जब घूमने जाते हैं तो वहां की संस्कृति, इतिहास, खूबसूरती, खान-पान, रहन-सहन सभी चीजों से रूबरू होते हैं और नई-नई जानकारी एकत्रित करते हैं। लेकिन कई लोग अपने जीवन को रंगीन बनाने के लिए घूमने के लिए जाते हैं और वहां पर अच्छी यादें बनकर वापस आते हैं। लेकिन हर जगह जाने के लिए एक सही उम्र होती है। कुछ ऐसी ही जगह भारत में मौजूद है जो आप बुढ़ापा आने से पहले घूम लें तो उस जगह का बेहद लुफ्त उठा सकते हैं, नहीं तो आप अपने जीवन का एक अहम हिस्सा मिस कर देंगे।
ऊटी हिल स्टेशन
ऊटी को हिल स्टेशन की रानी के नाम से जाना जाता है। यह तमिलनाडु में स्थित है। यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित है। यहां पर अक्सर लोग घूमने के लिए जाते हैं यहां पर पर्यटक विशाल चाय के बागान, झील, झरने और बाग बगीचे देख सकते हैं। उटी हिल स्टेशन का असली नाम उटकमंड है लेकिन इसे ऊटी के नाम से अधिक जाना जाता है।
माउंट आबू
राजस्थान में सिरोही जिले में स्थित हिल स्टेशन का नाम माउंट आबू है। यह अरावली की पहाड़ियों से चारों तरफ से घिरा हुआ है। इस हिल स्टेशन को राजस्थान के मसूरी के नाम से भी जाना जाता है। माउंट आबू जमीन से लगभग 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ एक हिल स्टेशन है। यह अपने शानदार इतिहास प्राचीन पुरातात्विक स्थल और अद्भुत मौसम की वजह से हमेशा लोकप्रिय रहता है।
लद्दाख
लद्दाख की खूबसूरती और अद्भुत नजारे अक्सर लोगों का दिल जीत लेती है। लद्दाख अक्सर लोगों का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर बहुत सारी चीज देखने के लायक है। हर किसी को अपनी जवानी में एक बार लद्दाख की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां पर आप तिब्बती और संस्कृति को बेहद करीब से देख सकते हैं और यहां के लजीज खान पान का लाभ भी उठा सकते हैं।
औली
औली जिसे धरती के स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप भी यहां पर आज तक नहीं गए हैं तो एक बार यहां पर जरूर जाएं। यहां पर घूमने का मजा केवल जवानी में ही आता है। औली को मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड में बसा हुआ एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां पर खूबसूरत वादियां, ऊंचे पहाड़, झरने, नदियां और देवदार के घने वृक्ष अपनी खूबसूरती बिखरते हैं। यहां पर बहुत सारे स्थल घूमने के लिए हैं।
गोवा
गोवा जाना शायद हर किसी का सपना होता है। हर कोई गोआ एक बार तो जरूर घूमने जाता है। यहां पर हर कोई जाकर एक बार मौज मस्ती जरूर करना चाहता है। गोवा का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट और कल्पना उमड़ने लगती है। अधिकतर युवा का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट गोवा माना जाता है। यहां पर घूमने और एंजॉय करने के लिए बहुत सारी चीज मौजूद है। यही वजह है कि यहां पर हर युवा को अपनी जवानी में एक बार जरूर आना चाहिए।