क्या मशीन में रहना मुमकिन है? ये इंसान 70 साल से मशीन में जीवन जी रहा हैं

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे इंसान के बारे में जिसने अपनी जिंदगी के 70 साल एक मशीन में रहकर बिताये हैं। आइए जानते हैं उस व्यक्ति के बारे में जिसका नाम पॉल अलेक्जेंडर हैं, और उसकी उम्र 77 वर्ष हैंl यह एक ऐसा व्यक्ति हैं जिसने अपनी पूरी उम्र मशीन में बिताई है,यदि आप इनके बारे में जानेंगे तो आप भी इस व्यक्ति को सलाम करेंगे।यह एक ऐसा इंसान है जिसने अपनी लाइफ में हर चीज एक मशीन के सपोर्ट से की है।
पॉल अलेक्जेंडर को 6 वर्ष की आयु में ही पोलियो का सामना करना पड़ा,जिस कारण उन्हें 70 वर्ष मशीन में रहना पड़ा। 70 वर्षों से वह मशीन में ही जीवन बिता रहे हैं। आपको बता दे कि मशीन में 70 साल रहने के बाद इनको वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिला है। वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनको सबसे लंबे समय तक रहने वाला मरीज घोषित कर दिया गया है।सबसे लंबे समय तक इस मशीन के अंदर सरवाइव करने वाला इंसान भी घोषित कर दी है।
पॉल अलेक्जेंडर को अधिकतर लोग पोलियो पॉल के नाम से भी जानते हैं, इनका जन्म 1946 में हुआ। उसके बाद से ही उन्हें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, मात्र 6 वर्ष की आयु से वह कितनी तकलीफ उठा रहे हैं। अमेरिका में 1952 में पोलियो की बीमारी तेजी से फैली जिसमें कई लोग पोलियो की बीमारी का शिकार होने लगे। पॉल भी अमेरिका में हुए आउटब्रेक पोलियो के शिकंजे में आ गए। उनको अपनी पूरी जिंदगी एक मशीन के अंदर बितानी पड़ी। पोलियो के दौरान पॉल अलेक्जेंडर की बॉडी बिल्कुल खराब हो चुकी थी। जिसके कारण वे बिना मशीन के सरवाइव नहीं कर सकते थे।
1979 मैं अमेरिका पोलियो से मुक्त घोषित हो गया।
जिस मशीन में वह रहते थे उस मशीन का आविष्कार 1928 में हुआ। पॉल अलेक्जेंडर को इस मशीन में रहते रहते इस मशीन की आदत सी हों गई। तथा इस मशीन के अंदर रहते रहते ही अपने तमाम काम करते थे। यहां तक की पॉल अलेक्जेंडर में मशीन में रहते रहते अपनी पढ़ाई को पूरा करा तथा मशीन में रहते हुए वह पेंटिंग भी करते थे, पेन या ब्रश पकड़ने के लिए वह अपने मुंह का इस्तेमाल करते थे।
मशीन में रहकर सारे सपने पूरे
पॉल अलेक्जेंडर नें अपने सारे सपने मशीन मे रहते हुए पूरे करेंl यहां तक की स्कूल की पढ़ाई,कॉलेज की पढ़ाई तथा वकालत की डिग्री भी इन्होंने मशीन में रहकर ही पूरी करी, तथा इन्होंने बायोग्राफि भी लिखी। उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी से हार नहीं मानी।