Dnyan

No-1 Director Karan Johar biography in hindi| करण जौहर का जीवन परिचय

 | 
No-1 Director Karan Johar biography in hindi| करण जौहर का जीवन परिचय

Karan Johar biography- करण जौहर का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा मशहूर है। करण जौहर एक ऐसा व्यक्तित्व जो एक अभिनेता है, निर्माता,निर्देशक, पटकथा लेखक, पोशाक डिजाइनर इसके अलावा टेलीविजन व्यक्तित्व है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके द्वारा निर्देशन की जाने वाली फिल्में धर्मा प्रोडक्शन के नाम से रिलीज होती है। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर्स में उनका नाम टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होता है।

एक से बड़ी एक सुपरहिट फिल्मों को रातों-रात करोड़ों रुपए कमाने की जबरदस्त कहानी और प्रोडक्शन का काम धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। अगर सबसे बड़ी धमाकेदार फिल्म की बात करें तो बाहुबली 2 फिल्म बॉलीवुड की एक ऐसी सफल फिल्म है जिसे देखने के बाद कोई भी धर्मा प्रोडक्शन की तारीफ करते नहीं थकता। 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

करण जौहर का जीवन परिचय (Karan Johar Biography in Hindi)

नाम करण जौहर
उपनाम के जो
ऊचाई 5 फीट 9 इंच
वजन 77 किलो ग्राम
व्यवसाय निर्देशक, निर्माता, लेख़क और टेलीविजन होस्ट   
शारीरिक बनावट सीना 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स  12 इंच  
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
नागरिकता भारतीय
राशि मिथुन राशि
गृह नगर मुम्बई
धर्म हिन्दू
पसंद पुरानी यादों को संगृहीत करना
पता कार्टर रोड, बांद्रा, मुम्बई  
पसंदीदा खाना पारसी खाना
पसंदीदा परफ्यूम क्रीड
पसंदीदा रेस्टोरेंट मुम्बई की स्टारबउस्क्स कॉफ़ी
पसंदीदा टीवी शो द गोल्डन गर्ल्स
पसंदीदा फ़ैशन ब्रांड गिवेंच्य
पसंदीदा फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान, ऋषि कपूर और ह्रितिक रोशन 
पसंदीदा अभिनेत्री मेरील स्ट्रीप, काजोल, रानी मुखर्जी और करीना कपूर   
पसंदीदा पेय पदार्थ पिंक शैम्पेन और वाइन में संत एमिलिओं 
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
कार जैगुआर एक्स एफ
सैलरी 6 से 8 करोड़
कुल कमाई 200 मिलियन डॉलर

करण जौहर जन्म एवं प्रारंभिक शिक्षा

Karan Johar biography- महाराष्ट्र के मुंबई में 25 मई 1972 को करण जोहर का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। प्रारंभिक पढ़ाई के लिए उन्होंने ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल में दाखिला लिया उसके बाद कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरी की। इसके अलावा उन्होंने फ्रेंच भाषा में भी मास्टर डिग्री प्राप्त की गई है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

करण जौहर ने बहुत कम उम्र में ही इतना नाम कमा लिया था कि उनकी बायोग्राफी पर एक पुस्तक पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया के द्वारा लांच की गई जिसका नाम एंड अनसूटेबल बॉय है। इस पुस्तक में उनके प्रारंभिक जीवन से लेखक निर्देशक बनने की पूरी कहानी बताई गई है।

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय व आने वाली फिल्में| Madhuri Dixit Biography Upcoming Movies In Hindi

करण जौहर पारिवारिक जीवन

Karan Johar biography- करण जौहर एक मशहूर हस्ती यश जोहर के पुत्र हैं। धर्मा प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक भी उनके पिता यश जौहर ही हैं। करण जौहर की माता हीरू जौहर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की छोटी बहन है। करण जौहर अपने माता पिता कि भले ही छोटी संतान है लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया हुआ है।

करण जोहर का व्यक्तित्व जीवन

Karan Johar biography- कोई भी अभिनेता यार निर्देशक बॉलीवुड में ऐसा नहीं है जिनका जीवन विवादों से ना भरा हो। लेकिन कुछ हस्तियां अपने बेबाक अंदाज के लिए भी बॉलीवुड में जानी जाती है जिसमें से एक है करण जोहर। वे किसी भी मुद्दे पर अपना बेबाक अंदाज दिखाते हुए अपनी बात को सबके सामने रख देते हैं इसी वजह से उन्हें विवादों में आना पड़ जाता है। वे दो जुड़वा बच्चों के पिता है हालांकि उनकी शादी नहीं हुई है परंतु सरोगेसी के माध्यम से उन्होंने मुंबई के मथुरानी अस्पताल में 7 फरवरी को दो जुड़वा बच्चों को अपना लिया।

उनके दो बच्चे एक लड़का जिसका नाम उन्होंने यश रखा है और एक लड़की जिसका नाम रुही है उन दोनों के जीवन में आने के बाद उनका पूरा जीवन बदल गया ऐसा करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान सबको बताया। 

करण जौहर का करियर

Karan Johar biography- करण जौहर में विभिन्न क्षेत्रों में ना हाथ आजमाया और अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाया। आइए जान लेते हैं उनका कैरियर उन्होंने किस तरह शुरू किया और आज भी किस मुकाम पर है:-

  • सबसे पहले उन्होंने सन 1989 में अभिनेता के रूप में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल इंद्रधनुष में काम किया। इस सीरियल में उन्होंने श्रीकांत के नाम की भूमिका निभाई थी।
  • उसके बाद 1995 में उन्होंने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में शाहरुख खान के साथ उनके दोस्त की भूमिका में बखूबी रोल किया। डीडीएलजे में उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया।
  • उसके बाद साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम तथा 2008 में फिल्म फैशन और उसके बाद 2009 में लक बाय चांस में वे कैमियो के रूप में दिखाई दिया।
  • साल 2015 में पूर्ण रूप से अभिनीत करण बॉम्बे वेलवेट में उन्होंने अनुष्का शर्मा तथा रणबीर कपूर के साथ बेहतरीन भूमिका निभाई। हालांकि इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कुछ अच्छा कमाल नहीं दिखाया। परंतु करण जौहर का किरदार इस मूवी के दौरान बहुत ज्यादा सराहा गया। 

बतौर होस्ट और जज के रूप में कार्य

  • करण जौहर ने बहुत सारे शोज में बतौर होस्ट की मेजबानी की जैसे टॉक शो। इस शो के बहुत सारे सीजन करण जौहर ने होस्ट किए जिसका पांचवा सीजन 6 नवंबर 2016 को प्रसारित किया गया।
  • साल 2012 में उन्होंने माधुरी दीक्षित और फोटोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ टीवी पर दर्शाए जाने वाला रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जल्दी काम किया।
  • टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में भी मलाइका अरोड़ा खान और फराह खान के साथ उन्होंने जज के रूप में अपना योगदान दिया जिसमें किरण खेर भी थी।

कौन है उर्फी जावेद? जानिए ऊर्फी जावेद बायोग्राफी इन हिंदी।

बतौर निर्माता के रूप में कार्य

Karan Johar biography- करण जौहर प्रारंभ से ही अपने पिता के साथ कामों में हाथ बटा कर उनकी सहायता करते थे परंतु जब यश जौहर जी की मृत्यु हो गई तब उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की पूर्ण रूप से जिम्मेदारी संभाली। बताओ निर्माता उन्होंने कई सारी फिल्मों का निर्देशन धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर के तले किया जैसे:-

  • साल 2003 में कल हो ना हो फिल्म में  करण जौहर ने लेखक के साथ-साथ निर्माता का भी काम भी किया।
  • साल 2005 में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर काल फिल्म निर्मित की।
  • साल 2008 में फिल्म कुर्बान और दोस्ताना
  • साल 2010 में हेट लव स्टोरी जिसे उन्होंने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर निर्देशित किया।
  • साल 2010 में वी आर फैमिली जिसे उन्होंने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाया।
  • साल 2012 में मुंबई टॉकीज
  • साल 2013 में फिल्म अग्नीपथ, यह जवानी है दीवानी और गोरी तेरे प्यार में का निर्माण भी करण जौहर की निर्देशन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन हाउस के तले हुई।
  • साल 2014 में टू स्टेट्स, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और उंगली फिल्म के निर्माता के रूप में करण जौहर को सराहा गया। 
  • साल 2015 में ब्रदर्स
  • साल 2016 में कपूर एंड संस, बार बार देखो
  • साल 2016 में उन्होंने डियर जिंदगी का निर्माण रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया।
  • साल 2017 में इत्तेफाक फिल्म भी उन्होंने रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाई। 

बतौर निर्देशक किए गए कार्य

डायरेक्टर के रूप में भी करण जोहर ने बहुत नाम कमाया जैसे:-

  • 1995 में आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे।
  • 1998 में कुछ कुछ होता है
  • 2001 में कभी खुशी कभी गम जिसकी कहानी करण जौहर द्वारा लिखी गई थी।
  • 2006 में कभी अलविदा ना कहना
  • 2010 में माय नेम इज खान
  • 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर
  • 2013 में मुंबई टॉकीज
  • 2016 में ए दिल है मुश्किल

बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर कार्य

Karan Johar biography- करण जौहर एक बहुत अच्छे कॉस्टयूम डिजाइनर भी हैं शाहरुख खान और करण जौहर प्रारंभिक सही बहुत अच्छे मित्र हैं जिसके चलते उन्होंने शाहरुख खान के लिए बहुत सारी फिल्मों में पहने जाने वाले कॉस्ट्यूम डिजाइन है। उनमें से कुछ मुख्य फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं:-

  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
  • दिल तो पागल है
  •  डुप्लीकेट
  •  मोहब्बतें
  •  मैं हूं ना
  •  veer-zaara और 
  • ओम शांति ओम

करण जौहर द्वारा जीते गए अवार्ड एवं उपलब्धियां

Karan Johar biography- करण जौहर एक जानी मानी हस्ती है जिनका नाम बहुत सारे ऐसे सम्मानित क्षेत्रों में लिया जाता है जिनमें बड़ी-बड़ी हस्तियों को गिना जाता है। उनके सम्मान के लिए उन्हें कई प्रकार के अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं जैसे:-

  • 2007 में जिनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच 2006 के द्वारा 250 ग्लोबल युवा नेताओं में से एक उनका नाम भी शामिल किया गया।
  • 30 सितंबर 2006 को पोलैंड के वर्षों में मिस वर्ल्ड के दौरान जूरी सदस्य के रूप में योगदान देने वाले वह पहले भारतीय निर्माता के रूप में पहचाने गए।
  • लंदन के ओलंपिक कार्यक्रम के दौरान मनमोहन सिंह के बाद भी दूसरे ऐसे भारतीय बने जिन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
  • साल 2017 में सांस्कृतिक नेता के रूप में ने विश्व आर्थिक मंच के समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

इसके अलावा उन्होंने कई सारे अवार्ड जीते जो निम्नलिखित हैं-

ल्म अवार्ड केटेगरी Awards for
1999 कुछ कुछ होता है राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारफ़ेयर अवार्ड, जी सीने अवार्ड और स्क्रीन अवार्ड  फ़ेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म के लिएसर्वश्रेष्ठ फ़िल्म निर्देशक के लिएसर्वश्रेष्ठ फिल्म पटकथा के लिए
2002 कभी कुशी कभी गम फ़िल्म फ़ेयर, आईफा अवार्डआईफा अवार्ड सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिएसर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए
2004 कल हो न हो आईफा अवार्डस्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिएसर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए
2001 मोहब्बतें आईफा अवार्ड सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिज़ाइनर के लिए
2011 माय नेम इज खान फ़िल्म फ़ेयर, आईफा, अप्सरा और जी सीने का अवार्डजी सीने अवार्ड सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिएसर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए

Karan Johar biography- करण जोहर एक बहुत ज्यादा जानी मानी हस्ती है जिसे हर कोई नाम से पहचानता है हालांकि उनके जीवन में कई सारे विवाद भी हुए परंतु उनके विवादों को ना देखते हुए यदि उनके जीवन के विचार और उपलब्धियां देखी जाए तो शायद उनके जीवन में होने वाले सारे विवाद कम पड़ जाए। बॉलीवुड मिनिस्ट्री में ऐसी हंसी मिलना बहुत मुश्किल है जो बहुत ही सरल और खुशमिजाज है। आजकल के युवा करण जौहर को बेहद पसंद करते हैं और उनके द्वारा निर्देशित की हुई फिल्मों को बहुत सराहते भी हैं। उम्मीद करते हैं आने वाले समय में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री को ऐसी ही धमाकेदार फिल्में देते रहें और सबको इंटरटेन करते रहे।