नीम करोली बाबा के अनुसार धनवान बनने के लिए रखें इन 3 बातों का ध्यान, वरना कभी नही बन पाएंगे अमीर

हम सभी ईश्वर से कोई न कोई मनोकामना, अपने मन की कोई चाह, अपने मन की कोई इच्छा, पूर्ण कराने के लिए ईश्वर को मनाने का कार्य निरंतर करते रहते हैं। आज के दिन में जीवन व्यतीत करने के लिए पैसा होना बहुत ही आवश्यक हैं। आज हम जानते हैं कि इस बारे में बाबा नीम करौली क्या कहते हैं।

ऐसा कहा जाता हैं कि नीम करोली बाबा के पास दिव्य शक्तियां थीं। लोग उन्हें बजरंगबली का अवतार भी मानते थे। नीम करोली बाबा कहते थे कि धनवान होना एक ऐसी उपयोगिता है जो हर एक मनुष्य प्राप्त करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायनों में एक इंसान कब धनवान कहलाता है। आइए जानते हैं कि इस बारे में नीम करोली बाबा के सिद्धांत क्या कहते हैं।
1. धन का सही उपयोग
धनवान वो है जो धन का सही उपयोग करना जानता हो। उसे पता हो कि कैसे इस धन का प्रयोग किया जाए। ऐसा धन जो किसी के काम नहीं आए वो बेकार है। एक धनवान मनुष्य वो ही है जो जरूरत पड़ने पर किसी की भी मदद भी करें।
2. धन खर्च करना
आपको रुपए पैसों का सही जगह पर खर्च करते रहना चाहिए। अक्सर लोग अपनी तिजोरियों को भरने में लगे रहते हैं और उन्हें खाली नहीं करना चाहते हैं। जमा किया हुआ धन एक न एक दिन खाली हो ही जाता है। इसलिए आपको धन खर्च करते रहना चाहिए। आपको गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
3. व्यक्ति का आचरण
बाबा नीम करोली कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति कभी गरीब नहीं होता जिनका दुसरो के प्रति व्यवहार निर्मल हो। चरित्र, आचरण और ईश्वर में विश्वास रखने वाला व्यक्ति इन तीनों गुणों वाले लोग धनी लोगों से अधिक धनी है। बाबा नीम करोली चरित्र, आचरण और ईश्वर में विश्वास को ही सच्चा धन मानते थे।