Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi/महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय, रिकॉर्ड|

Mahendra Singh Dhoni- महेंद्र सिंह धोनी जिसे कामयाब खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। भारतीय क्रिकेटरों में से जाने-माने खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी दुनिया भर में मशहूर हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कहानी हर व्यक्ति जानता है क्योंकि उनके जीवन पर बायोपिक फिल्म बन चुकी है। लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के बारे में शायद ही आप जानते होंगे इसलिए आज हम उनके जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बात करेंगे और आपको बताएंगे उन से जुड़ी सारी बातें।
Mahendra Singh Dhoni को जैसे ही क्रिकेट खेलने का मौका मिला उन्होंने अपनी खूबी दिखा दी और दुनिया में अपना नाम रोशन कर लिया। आज आप इस पोस्ट में पढ़ेंगे Mahendra Singh Dhoni Biography।
महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography)
पूरा नाम (Real Name) | महेन्द्र सिंह धोनी/Mahendra Singh Dhoni |
उप नाम (Nickname) | माही, एमएस, एमएसडी, कैप्टन कूल |
जन्म स्थान (Birth place) | रांची, बिहार, भारत |
जन्म तारीख (Date of Birth) | 7 जुलाई 1981 |
जाति (Caste) | हिन्दू |
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) | 12 वीं कक्षा पास |
कहां से हासिल की शिक्षा | रांची |
पिता का नाम (Father) | पान सिंह |
माता का नाम (Mother) | देवकी देवी |
कुल भाई बहन (Sibling) | दो, [एक भाई और एक बहन] |
बहन | जयंती गुप्ता |
भाई | नरेंद्र सिंह |
पत्नी का नाम (Wife/ Spouse) | साक्षी सिंह रावत |
कुल बच्चे (Children) | एक, जीवा (लड़की) |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान |
भारत क्रिकेट टीम में इनकी भूमिका (Role) | विकेटकीपर और बल्लेबाज |
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) | दाहिने हाथ के बल्लेबाज |
बॉलिंग शैली (Bowling Style) | दाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज |
पहला टेस्ट मैच (Test debut) | 2 दिसंबर, 2005 बनाम श्रीलंका टीम |
पहला ओडीआई (ODI debut) | 23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश टीम |
पहला टी 20 (T 20 debut) | 1 दिसंबर 2006, बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम |
आईपीएल की टीम (IPL) | चेन्नई सुपर किंग्स |
लंबाई (Height) | 5 फीट 9 इंच |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला और सफेंद |
आंखो का रंग (Eye Color) | गहरा भूरा |
वजन (Weight) | 70 किलो |
वेबसाइट (Website) | जानकारी नहीं |
कुल संपत्ति (Net Worth) | करीब 700 करोड़ |
पत्नी का नाम | साक्षी |
बेटी का नाम | जीवा |
महेंद्र सिंह धोनी प्रारंभिक जीवन
झारखंड के राज्य में Mahendra Singh Dhoni 1981 में जन्मे, उस समय कोई नहीं जानता था कि वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला एक छोटा सा बच्चा इतना बड़ा क्रिकेटर बन कर अपने देश का नाम रोशन करेगा। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से हासिल की और बारहवीं कक्षा के बाद सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला ले लिया। धोनी की दिलचस्पी क्रिकेट की ओर इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी।

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार
उनके परिवार में उनके पान सिंह मेकॉन (MECON) कंपनी में कार्य करते थे और उनकी माता देवकी देवी उत्तराखंड की रहने वाली थी। उनके पिता का काम झारखंड में था इसलिए अपने काम की वजह से वे झारखंड में ही रहने लगे और बाद में उसी राज्य में निवासी बन गए। धोनी के परिवार में उनके साथ उनकी मां पिताजी और उनकी एक बहन तथा भाई और उनकी पत्नी तथा भाई की बेटी भी रहती है। उनकी बड़ी बहन अध्यापिका के तौर पर कार्यरत है और बड़े भाई एक राजनेता है।
Mahendra Singh Dhoni की लव लाइफ
Mahendra Singh Dhoni की लव लाइफ वैसे तो बहुत सरल है जिसे आपने बड़े पर्दे पर द अनटोल्ड स्टोरी में देखी ही है। जिसमें दिखाया जाता है कि उनका पहला लव अफेयर प्रियंका झा नामक लड़की से होता है जिसकी मृत्यु साल 2002 में हो जाती है।
उनका दूसरा लव अफेयर साक्षी के साथ होता है जिसके साथ वह लव मैरिज करते हैं। साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। हालांकि साक्षी और महेंद्र दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे परंतु साक्षी जब छोटी थी तभी उनके पिता ने देहरादून शिफ्ट कर लिया था जिसके बाद साक्षी को अपना स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ा।
देहरादून शिफ्ट हो जाने के बाद साक्षी से महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात साल 2007 में हुई। दोनों की मुलाकात कोलकाता में हुई जब इंडियन क्रिकेट टीम कोलकाता के होटल में रुकी हुई थी। उस समय साक्षी एक इंटर्न के तौर पर वहां पर कार्य कर रही थी उस समय वे एक दूसरे से मिले और धीरे-धीरे उनकी मुलाकात बढ़ती रही और 3 साल बाद उन दोनों ने शादी कर ली। अब महेंद्र सिंह धोनी का एक बेटा है जिसका नाम जीवा है।
Mahendra Singh Dhoni का क्रिकेट करियर
Mahendra Singh Dhoni को बचपन से ही अपने क्रिकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा जैसा कि आपने फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी में देखा था जो महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।
- उन्होंने सबसे पहली बार 1999 में रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार राज्य की तरफ से असम क्रिकेट टीम के विरुद्ध मैच खेला और दूसरी पारी में उन्होंने 68 रन बनाए। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 5 मैचों में 283 रन अपने नाम किए।
- साल 2001 में दिलीप ट्रॉफी के लिए धोनी का चयन किया गया हालांकि वे इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए।
- साल 2003- 04 में देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट में धोनी ने हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने 4 मैच के दौरान 244 रन बनाए।
- 2004 में इंडिया ए टीम में उन्होंने हिस्सा लिया जिसकी तरफ से उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर पहला मैच खेला और जिंबाब्वे के विरोध बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया। उस समय पाकिस्तान टीम के विरुद्ध भी उन्होंने मैच खेला और अर्धशतक बनाकर भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की मदद से मैच जीतने का मौका मिला।
Mahendra Singh Dhoni का पहला वनडे मैच
- Mahendra Singh Dhoni को साल 2004 में ओडीआई मैच बांग्लादेश टीम के विरुद्ध अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि पहले अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और शून्य पर ही पवेलियन लौट गए।
- उसके बाद उन्हें पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने का मौका मिला उस समय उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और 148 रन अपने नाम किए। उस प्रदर्शन के चलते उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इतने रन बनाने का नया इतिहास रचा।
वन डे मैच में धोनी के प्रदर्शन की जानकारी (ODI Match Batting Career Records Summary)
Mahendra Singh Dhoni द्वारा खेले गए वन डे मैच | 318 |
कुल खेलीं गई इनिंग | 272 |
वन डे मैच में बनाए गए कुल रन | 9967 |
वन डे मैच में लगाए गए कुल चौके | 770 |
वन डे मैच में लगाए गए छक्के | 217 |
वन डे मैच में बनाए गए कुल शतक | 10 |
वन डे मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक | 0 |
वन डे मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक | 67 |
महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैच करियर
- भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से उन्होंने साल 2005 में अपना पहला टेस्ट मैच श्रीलंका टीम के विरुद्ध खेला। उस टेस्ट मैच के दौरान Mahendra Singh Dhoni ने कुल 30 रन अपने नाम किए परंतु बारिश की वजह से मार्च को बीच में ही बंद करना पड़ा।
- उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जिसमें अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी अपने नाम की।
- उनका आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में था जो उनके करियर का अंतिम टेस्ट मैच बना जिसमें कुल 35 रन अपने नाम किए।
धोनी के टेस्ट करियर की जानकारी (Test Match Batting Career Records Summary)
Mahendra Singh Dhoni द्वारा खेले गए कुल टेस्ट मैच | 90 |
कुल खेलीं गई इंनिंग | 144 |
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल रन | 4876 |
टेस्ट मैच में लगाए गए कुल चौके | 544 |
टेस्ट मैच में लगाए गए छक्के | 78 |
टेस्ट मैच में बनाई गई कुल शतक | 6 |
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक | 1 |
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक | 33 |
महेंद्र सिंह धोनी T20 करियर
Mahendra Singh Dhoni ने अपना पहला T20 मैच दिसंबर 2006 में खेला था उस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस मैच में धोनी केवल 2 गेंदों का सामना करके पवेलियन लौट गए।
धोनी के टी 20 मैच के करियर की जानकारी (T 20 Match, Batting Career Summary)
धोनी द्वारा खेले गए कुल टी 20 मैच | 89 |
कुल रन | 1444 |
कुल चौके | 101 |
कुल छक्के | 46 |
कुल शतक | 0 |
कुल अर्ध शतक | 2 |
महेंद्र सिंह धोनी बतौर कैप्टन
- बीसीसीआई ने साल 2007 में Mahendra Singh Dhoni को भारतीय टीम के कप्तान के रूप में चुना।
- भारतीय टीम की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के पास थी उस समय राहुल द्रविड़ ने अपना पद छोड़ दिया जिसके बाद अगला कप्तान चुनने की जिम्मेदारी बीसीसीआई पर थी।
- बतौर कैप्टन आईसीसी विश्व T20 में साल 2007 के दौरान दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम को जीत हासिल कराई।
- विश्व टी20 कप भारतीय टीम को हासिल कराने के बाद धोनी ने वनडे मैच और टेस्ट मैच की कप्तानी भी संभाल ली और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
- साल 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के हिसाब से Mahendra Singh Dhoni की कप्तानी को प्रथम स्थान हासिल हुआ जिन्होंने कैप्टन रहते हुए कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
- महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कैप्टन 2 विश्वकप को नेतृत्व करने का मौका मिला साल 2011 में उन्होंने विश्व कप अपने नाम किया जबकि साल 2015 में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाया।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल करियर
- आईपीएल के पहले सीजन के दौरान Mahendra Singh Dhoni चेन्नई सुपर किंग के द्वारा 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदे गए।
- 2010 टी20 चैंपियंस लीग में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम को विजय बनाया।
- 2 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगाया गया जिसके बाद आईपीएल की दूसरी टीम राइजिंग पुणे ने महेंद्र सिंह धोनी को 1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा जिसके बाद धोनी ने इस टीम के साथ कई सारे मैच खेले।
- साल 2018 में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाया गया बैंक खत्म कर दिया गया जिसके बाद फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन में शामिल किया गया। उसके बाद धोनी ने इस टीम का नेतृत्व संभाला।
- साल 2023 में आईपीएल के दौरान पांचवी बार Mahendra Singh Dhoni ने बतौर कैप्टन आईपीएल की ट्रॉफी अपनी टीम के नाम की जिसके बाद उन्हें कैप्टन कूल के नाम से बुलाया जाने लगा है।
आईपीएल का यह सीजन 29 मई 2023 के फाइनल के बाद खत्म हुआ जिसमें धोनी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। पहले उन्होंने भारतीय टीम से रिटायरमेंट ले ली है लेकिन आप उन्होंने आईपीएल से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।
महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड
- महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं 332।
- सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद वनडे में 10000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जाता है।
- Mahendra Singh Dhoni 50 से अधिक औसत के साथ अपने करियर के 10000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
- 5000 से अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटरों में से महेंद्र सिंह धोनी का नाम पांचवे स्थान पर लिया जाता है।
- वनडे क्रिकेट मैच में उन्होंने 82 रन में नॉट आउट का खिताब हासिल किया।
- बतौर विकेटकीपर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाकर सबसे हाई स्कोर बनाया।
- सबसे ज्यादा औसत में सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले वनडे मैच के बेहतर बल्लेबाज बने।
- बतौर कैप्टन उन्होंने 41 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
- बतौर विकेटकीपर T20 में उन्होंने 72 मैच खेले हैं।
- उन्होंने बतौर कैप्टन 332 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
- भारतीय टीम की कप्तानी के दौरान उन्होंने निम्नलिखित वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं और आईसीसी टूर्नामेंट कप भी जीते हुए हैं।
आईसीसी टूर्नामेंट | किस साल जीता कप |
टी-20 वर्ल्ड कप | 2007 |
ओडीआई वर्ल्डकप | 2011 |
चैंपियंस ट्रॉफी | 2013 |
Mahendra Singh Dhoni पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इंटरनेशनल मैचों के दौरान उन्होंने 204 छक्के मारे हैं जिसकी वजह से सबसे अधिक छक्के मारने वाले कप्तान का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया है। T20 मैच में भी बतौर कैप्टन उन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीतने खिताब अपने नाम किया है।
Narendra Modi Biography in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
- महेंद्र सिंह धोनी एक मिडिल क्लास राजपूत जाति से संबंध रखते हैं।
- 1993 में पहली बार उन्हें बतौर गोलकीपर देखा गया था।
- महेंद्र सिंह धोनी ने पश्चिम बंगाल में खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर 3 साल तक बतौर टिकट कलेक्टर काम किया।
- साल 2003 में सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी से कांटेक्ट किया और उन्हें कोलकाता बुलाया परंतु उन्होंने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया और वापस बिहार चले गए। तब उन्होंने एक नेशनल क्रिकेट अकैडमी में एडमिशन लिया।
- साल 2004 में उनका सिलेक्शन टीम इंडिया में हुआ जिसके बाद जिंबाब्वे और केन्या के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दिया।
- अपने पहले वनडे मैच में वे जीरो पर आउट हो गए।
- विशाखापट्टनम में कट्टर पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहला वनडे शतक 123 बॉल पर 148 रन बनाए।
- उन्हें लंबे बाल रखने का शौक था उस समय वे जॉन इब्राहिम के फैन के और दूसरा कारण यह भी था कि वे अपने लंबे बालों को बहुत लकी समझते थे।
- साल 2006 में एमटीवी यूथ आइकन के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया।
- साल 2007 में सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट की कप्तानी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को रिकमेंड किया।
- साल 2008 और 2009 में प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम किया।
- साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने हुक या ग्रुप में रोल निभाया।
- महेंद्र सिंह धोनी को पद्मश्री अवार्ड और राजीव खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
- महेंद्र सिंह धोनी को साल 2011 के दौरान भारतीय क्षेत्रीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पोस्ट से गौरांवित किया गया।
- महेंद्र सिंह धोनी का सबसे फेवरेट शॉट हेलीकॉप्टर शॉट है।
- फॉर्मल मैगजीन ने वर्ल्ड के हाईएस्ट कमाई करने वाले क्रिकेटर की लिस्ट में साल 2012 के दौरान धोनी को तीसरे स्थान पर रखा।
- ऑस्ट्रेलिया के दौरे एनी मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान अपनी टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा साल 2014 में Mahendra Singh Dhoni ने की।
- महेंद्र सिंह धोनी रांची के होटल जिसका नाम माही रेजिडेंसी है उसके मालिक हैं।
- Mahendra Singh Dhoni को क्रिस्टीयानो रोनाल्डो तथा राफेल नडाल बेहद पसंद है।
- जानवरों को बेहद पसंद करते हैं महेंद्र इसलिए उनके पास दो कुत्ते हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का बहुत ज्यादा शौक है।
Mahendra Singh Dhoni- साल 2020 में 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि वे आईपीएल के मैच खेल रहे थे परंतु इस बार साल 2023 में उन्होंने आईपीएल मैच से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है जो कि बहुत ज्यादा प्रेरणादायक है उम्मीद करते हैं आने वाले जो भी क्रिकेटर भारतीय टीम से जुड़ने वाले हैं वह इन्हें अपना आदर्श बनाएंगे और इनके द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।