घर में ये 3 पैधे लगाते ही होगी पैसों की बारिश, देखते ही देखते आप करोड़पति बनजाएंगे

हर इंसान अपनी अपनी पसंद के पौधे अपने घर में लगाना पसंद करता है। किसी व्यक्ति को गुलाब पसंद होता है तो, किसी को लिली, अपने घर में लगाना अच्छा लगता है तो कोई जैस्मिन या लैवेंडर अपने घर में लगता है। ऐसा कोई व्यक्ति दुनिया में नहीं होगा जिसे फूल नहीं पसंद हो।
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो घर में अलग से जगह बनाकर एक सुंदर सा बगीचा बनाते हैं। उसमे अलग-अलग तरह के फूल लगाते हैं। इसी के साथ वह यह फूल पूजा में तो काम लेते ही है साथ ही साथ वरमाला बनाने के लिए या फिर सजाने के लिए या किसी फंक्शन या शादी में सजावट करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। किसी भी जगह की डेकोरेशन करने के लिए फूल सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं, और उनकी खुशबू मानो किसी भी फंक्शन में चार चांद लगा देती है।
आज अपने इस लेख में हम आपको ऐसे पौधे बताएंगे जिन्हें लगाने से आपके घर में भी सुख संपत्ति के साथ-साथ पैसा भी खुद चल कर आएगा। ऐसे पौधे जिनके घर में आना काफी शुभ माना जाता है तो आईए जानते हैं ऐसे कौन से तीन पौधे हैं।
तुलसी का पौधा
कहते हैं तुलसी का पौधा एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा है जो कि घर के आंगन में होना चाहिए। माता लक्ष्मी का पूजन में तुलसी के रूप में किया जाता है। रोज सुबह तुलसी में जल डालने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। इसी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। यही नहीं तुलसी का पौधा खास दवाई के रूप में भी काम आता है। किसी को सर्दी खांसी अगर हो रही हो तो इसके पत्तों का रस काफी उपयोगी होता है। साथ ही यह छोटे बच्चों को भी आसानी से दिया जा सकता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। साथ ही साथ किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों को प्रवेश करने से तुलसी रुकती है।
हिबिस्कुस यानी गुड़हल का पौधा
इस पौधे के लाल फूल पूजा में काम आते हैं। इसी के साथ-साथ इसके बहुत से अत्यधिक फायदे भी हैं। लाल फूलों के कुछ पत्ते पीसकर यदि उनका पेस्ट बनाकर बालों में लगाया जाए तो बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसी के साथ बजरंगबली की पूजा में गुड़हल के फूल चढ़ाने से उनका आशीर्वाद मिलता है। और यह घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी लाती है।
मनी प्लांट
इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि जैसा नाम वैसे गुण। मनी प्लांट को घर में लाने से किसी भी तरह की पैसों की समस्या नहीं होती। कहते हैं मनी प्लांट पैसे को आकर्षित करता है धन को अपनी ओर खींचती है। जहां भी है पौधा होता है वह हमेशा ही धन की कमी नहीं होती।