Dnyan

भारतीय रेलवे: यहाँ है देश का सबसे शानदार रेलवे स्टेशन, जिससे एयरपोर्ट भी पीछे रह जाता है, और हर सुविधा मिलती है।

भारतीय रेलवे का एक ऐसा स्टेशन जिसने एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया हर प्रकार की सुविधा से विलुप्त कहां है यह भारत का रेल स्टेशन आईए जानते हैं पूरी जानकारी इस Railway Station के बारे में।
 | 
most magnificent railway station of the country

आज के दौर में भारतीय रेलवे में काफी सारी सुविधाएं देखने को मिलती है। यहां तक की काफी नई ट्रेनों को चलाया भी गया है जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। भारत सरकार अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 500 स्टेशनों का परिवर्तन कर रही है जो आगे चलकर लंबे समय तक विकास कर सके। इन सैकड़ो स्टेशन के रंग रूप के साथ-साथ काफी सुविधा भी बदल जाएगी। इतने सारे स्टेशनों में से कोई तीन ऐसे स्टेशन होंगे जिनकी खूबसूरती देखने योग्य होगी। चलिए जानते हैं, वह कौन से स्टेशन है।

यात्रियों की सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी स्टेशनों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इन सभी स्टेशनों में लिफ्ट, एस्‍क्‍लेटर, वेटिंग हाल भी होंगे। इन सभी स्टेशनों में से तीन ऐसे स्टेशन है जिसमें सबसे अधिक बजट लगने वाला है क्योंकि वहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्रियों का आना जाना है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

नंबर 1

सबसे पहले देश के नंबर वन पर दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेशन नई दिल्ली आता है जिसे विकसित किया जा रहा है जिसमें करीबन 4700 करोड रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया गया है। नई दिल्ली स्टेशन पर रोजाना 5 लाख यात्रियों का आना-जाना है। इस स्टेशन में यात्रियों के अंदर आने और बाहर जाने के द्वार अलग होंगे। इस स्टेशन काम्पलेक्स में 6 मंजिला, दो सिग्नेचर गुंबद यानी डोम बनाएं जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गुंबद की ऊंचाई जमीन से 80 मीटर या 60 मीटर होगी।

Telegram Group (Join Now) Join Now

नंबर 2

दिल्ली के स्टेशन के बाद नंबर 2 पर सूरत का स्टेशन आता है। जिसे मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में बदल जाएगा। यह रेलवे स्टेशन सिटी बस टर्मिनल स्टेशन, मेट्रो को एक होकर कनेक्ट करेगा। सूरत का यह स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार केंद्र जैसा दिखाई देगा। इस स्टेशन में करीबन 2700 करोड़ खर्च करने का बजट है। 

नंबर 3 

इन दोनों स्टेशनों के बाद तीसरे नंबर पर मुंबई का सीएसएमटी रेलवे स्‍टेशन आता है। इस स्‍टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सारी आधुनिक सुविधएं प्राप्त की जाएगी। अनुमान लगाया गया है कि यहां पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होने का बजट है।