Dnyan

Nokia ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, बाजार में आने से पहले स्टॉक हुआ खतम

नोकिया g42 फोन की बात की जाए तो इसमें आपको एक 6.56 इंच की एचडी डिस्प्ले दी जा रही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर रहा है।
 | 
Nokia

जो लोग नोकिया फोन के दीवाने हैं उनके लिए एक खास खबर सामने आई है क्योंकि बाजार में 5G सस्ता फोन नोकिया लेकर आया है जिसमें तगड़ी बैटरी और चकाचक डिजाइन भी दिया गया है। HMD Global ने इंडियन मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम नोकिया g42 है। इसमें कई धमाकेदार फीचर्स और नए-नए फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+SoC द्वारा संचालित किया जा रहा है। हालांकि यह फोन ज्यादा शानदार एक्सपीरियंस नहीं दे रहा है लेकिन अगर आप किफायती दाम में 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर चल रहा है। ऐसे में यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है तो आईये इसके बारे में अन्य फीचर्स की जानकारी बताते हैं।

नोकिया g42 के स्पेसिफिकेशंस

नोकिया g42 फोन की बात की जाए तो इसमें आपको एक 6.56 इंच की एचडी डिस्प्ले दी जा रही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर रहा है। इसी के साथ इसकी डिस्प्ले में 450 नेट की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इसके साथ सुरक्षा के लिए ऊपर की तरफ कॉर्निंग ग्लास 3 भी दिया गया है, जो फ़ोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

इसी के साथ इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा भी संचालित किया जा रहा है और इसमें 6GB तक की रैम भी दी जा रही है, जिसे वास्तविक प्रयोग में 5G तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में अगर इंटरनल स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

Nokia g42 फ़ोन का camera और battery

इस फोन में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसमें 50 mp प्राइमरी कैमरा 2mp मैक्रो कैमरा और 2mp डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें आप विभिन्न प्रकार की फोटोग्राफी कर सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो मैक्रो शॉट भी ले सकते हैं या फिर एक छवि में गहराई को अगर बयां करना चाहते हैं तो इसके लिए भी इस तरह के कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ इस फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 एमपी का सेंसर दिया गया है। इस कैमरे के जरिए आप खुद की फ़ोटो भी ले सकते हैं। अगर इसमें बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके जरिए आपका डिवाइस तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

नोकिया g42 की कीमत

अगर भारत में नोकिया g42 की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत बहुत ही ज्यादा किफायती है। जी हां बिल्कुल आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसकी कीमत 12599 रुपए है। इस डिवाइस को आप पर्पल और ग्रे कलर के ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें दो प्रकार का ऑप्शन दिया गया है। आप अपने पसंद के अनुसार किसी भी रंग का चुनाव कर सकते हैं। इसकी पहली बिक्री 15 सितंबर 2023 को दोपहर 12:00 से शुरू की जा चुकी है और आप इस स्मार्टफोन को अमेजॉन इंडिया के आधिकारिक प्लेटफार्म के जरिए भी खरीद सकते हैं।