सप्ताह में कौन से दिन किस भगवान की करें पूजा…! कौन सी पूजा से मिलने वाला है लाभ

हमारे हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा का विधान बताया गया है या यूं कहे कि हमारे हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता होते हैं। अब समझ नहीं आता कि कौन से देवी देवता की पूजा करना कौन से टाइम पर शुभ माना जाता है। ऐसे में सप्ताह के 7 दिन हर भगवान के लिए समर्पित होते हैं इसीलिए सप्ताह के हाथों दिनों में सभी भगवान की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। कौन कौन से भगवान की पूजा सप्ताह में की जाती है। इसकी जानकारी आपको हम देने वाले हैं।
वैसे हमारे सनातन धर्म में सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि कौन से देवता के लिए कौन सा व्रत करना सही है और किस देवता की पूजा कब करनी चाहिए इसके बारे में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसको जानकारी नहीं होगी।
रविवार के दिन की पूजा
रविवार के दिन नवग्रह के राजा भगवान सूर्य देव की पूजा का खास दिन होता है। इस दिन सूर्य देव की जल चढ़ाने के बाद में गायत्री मंत्र का जाप करना सही होता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा के साथ-साथ ब्राह्मणों को भोजन कराने से दान पुण्य करने से सभी शारीरिक रोग से मुक्ति मिलती है।
सोमवार के दिन की पूजा
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है इसीलिए भोलेनाथ की पूजा का बड़ा विधान है। सोमवार के दिन आप भोलेनाथ की पूजा सुबह के समय भी घी, तेल, रोली, मोली अक्षत और धतूरा आपके फूल इन सब से कर सकते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र धतूरा के फूल अति प्रिय है। आप उनको भी समर्पित कर सकते हैं। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना सही होता है।
मंगलवार के दिन की पूजा
मंगलवार का दिन हनुमान जी को अति प्रिय है मंगलवार के दिन अगर हनुमान जी महाराज की पूजा सच्चे ह्रदय से की जाए तो कहा जाता है कि हनुमान जी उसके सभी लोग क्लेश को भगा देते हैं। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। आप अपने घर में रोग शांति के लिए मां काली की पूजा आराधना करके और उड़द की दाल, अरहर की दाल मूंग की दाल का दान ब्राह्मणों को करना सही होता है।
बुधवार के दिन की पूजा
बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। बुधवार के दिन आप दही युक्त भोजन से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे आपके घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति के योग बनेंगे।
गुरुवार के दिन की पूजा
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का बड़ा महत्व है। इसके अलावा देवताओं के स्वामी गुरु बस्तर देव की पूजा भी की जाती है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी की भी पूजा होती है और भगवान अति प्रसन्न होते हैं। घर में दरिद्रता को दूर भगा देते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे हृदय से भगवान विष्णु का गुरुवार के दिन पूजा करता है तो उस व्यक्ति के सभी क्लेश दूर हो जाते हैं। अगर आप अपना भाग्य बदलना चाहते हैं तो पति पत्नी दोनों मिलकर गुरु भगवान की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
शुक्रवार के दिन की पूजा
शुक्रवार का दिन मां दुर्गा को समर्पित है यानी कि मां दुर्गा के सभी अवतारों की पूजा का विशेष महत्व है। समस्त प्रकार के भोग की प्राप्ति करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन माता के सभी स्वरूपों की पूजा करें। शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को यथाशक्ति दान देने से भी पुण्य मिलता है।
शनिवार के दिन की पूजा
शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है शनिदेव को न्याय अधिकारी कहा जाता है कहते हैं शनि की अगर एक बार बुरी दृष्टि पड़ गई तो व्यक्ति का जीवन नर्क हो जाता है लेकिन शनिदेव की अगर कृपा किसी पर पड़ जाती है तो शनि देव उसके घर में सुख शांति भर देते हैं।
शनिवार के दिन की पूजा अकाल मृत्यु को टाल देती है। शनिवार के दिन शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा का बड़ा महत्व है। इसके अलावा भगवान हनुमान जी की पूजा से भी शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं