Dnyan

गंगा दशहरे का उपाय 2023 : 30 मई को करें ये खास उपाय, संकटों से मुक्ति के लिए करें ये खास

 | 
गंगा दशहरे का उपाय 2023 : 30 मई को करें ये खास उपाय, संकटों से मुक्ति के लिए करें ये खास

हिंदू धर्म के अनुसार गंगा दशहरे का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह हमारे हिंदू धर्म के अनुसार बहुत बड़ा त्यौहार होता है।‌ गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को एक बड़े त्योहार के रूप में मनाते हैं।  कहते हैं गंगा दशहरे के दिन गंगा का प्राकट्य धरती पर हुआ था। इसीलिए इस खास दिन को सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। गंगा में लोग अपने पाप धोने के लिए जाते हैं। गंगा की पूजा अर्चना करते हैं और दान पुण्य का भी बड़ा महत्व बताया गया है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा इसीलिए मनाते हैं क्योंकि गंगा का प्रगति धरती पर हुआ था। और ऐसी भी मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान करने से आदमी के सारे पाप दोषमुक्त हो जाते हैं। गंगा दशहरे पर अक्षय पुण्य रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति करने के लिए दान पुण्य का बड़ा महत्व बताया गया है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

 गंगा दशहरे वाले दिन उपाय मांगलिक दोष और कर्ज मुक्ति से छुटकारा पाने के लिए इन खास उपाय को करके इन सब से छुटकारा पा सकते हैं। अब हम जानते हैं कि गंगा दशहरे पर कौन से उपाय करें। जिससे आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

गंगा दशहरे पर किए जाने वाले उपाय

गंगा दशहरे के दिन आप घर में सुख शांति और नकारात्मक दोष को दूर करने के लिए पूजा पाठ अवश्य करें। सबसे पहले आपको गंगा दशहरे वाले दिन स्नान करने के बाद में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना होगा। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ थोड़ा जल बचा कर घर ले आए और उसको पूरे घर में छिड़क दें इससे आपके घर में नकारात्मकता दूर होगी।

Telegram Group (Join Now) Join Now

आप अपने कैरियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो तांबे के लोटे में जल के अंदर सिंदूर और चावल डालकर भगवान सूर्यनारायण को अर्ध्य दें और एक मंत्र का आपको जाप करना होगा "ओम सूर्याय नमः"।

आज के समय में किसी को भी कैरियर में सफलता मिल पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में बेरोजगार लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। लेकिन नौकरी नहीं मिल पाती है। अगर आपको इसी तरह से नौकरी में परेशानी आ रही है तो आप गंगा दशहरे के दिन एक खास तरह का उपाय कर सकते हैं। 

आपको गंगा दशहरे के दिन एक मिट्टी का घड़ा लेना होगा उसमें गंगाजल की कुछ बूंदे और शक्कर डालकर फिर उसमें पानी भर ले और उस जल को गरीबों को पिलाएं। अगर आप यह उपाय करते हैं तो आपको नौकरी में तरक्की अवश्य मिलेगी।

आज बहुत से लोगों की कर्ज की समस्या बनी हुई है या यूं कहें कि बहुत से लोग करते परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप करते मुक्ति पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरे वाले दिन आपको एक खास उपाय करना होगा। आपको काला धागा लेकर आप उस धागे को अपनी लंबाई का नाप ले। अब आपको एक नारियल लेना होगा। उसमें वह धागा बांधना होगा और अपने आराध्य देव से कामना करनी होगी। उसके बाद आप उस नारियल को बहते हुए जल में शाम के समय प्रवाहित कर दे।

सभी लोगों को बिजनेस के उतार-चढ़ाव लगा रहता है। यह समस्या भी लगभग सभी व्यापार करने वाले व्यक्तियों के साथ लगी रहती है। ऐसे में आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप गंगा दशहरे के दिन इसके छुटकारा पाने के लिए उपाय कर सकते हैं। गंगा दशहरे वाले दिन आपको पूजा पाठ करनी होगी। जिससे आप इस से मुक्ति पा सकते हैं। गंगा दशहरे वाले दिन एक कागज लेकर आपको गंगा स्त्रोत का पाठ लिखकर पीपल के पेड़ के नीचे गाडना है। आप के व्यापार में हो रहे उतार-चढ़ाव से आप छुटकारा पा सकते हैं।