Dnyan

वृंदावन जाने वालों के लिए खुशखबरी न ले खाने की टेंशन यहां मिलेगा फ्री खाना। जाने समय..

आज के समय में हर मंदिर में आपको श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देगी लेकिन वहां से निकलते ही लोगों को खाने की टेंशन सताने लगती है जो उनके बजट के अनुसार मुश्किल हो जाती है।
 
 | 
https://dnyan.in/trending/the-good-news-for-those-going-to-vrindavan-is-that-you-will/cid12205166.htm

यूपी के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद उनके सामने खाने की समस्या आ जाती है जो उनके बजट के बाहर होती है क्योंकि सस्ता खाना खोजना जंग लड़ने के बराबर ही है। लेकिन आज हम आपको वृंदावन में सबसे सस्ता व फ्री में मिलने वाले खाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको आपके खाने के टेस्ट में किसी भी तरह की कोई परेशानी आने नहीं देगा। चलिए जानते हैं 5 ऐसी सस्ती व मुफ्त जगह जहां आपको खाना आसानी से मिल जाए।

1. सबसे पहले नंबर पर वृंदावन के अटल्ला चुंगी के पास बनी श्री जी की रसोई आती है, जहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री में खाना दिया जाता है। लेकिन वहां खाना देने से पहले आपका आधार कार्ड चेक करते हैं उसके बाद आप एसी कमरे में बैठकर आराम से खाना खा सकते हैं। आपको यहां के खाने में दाल, रोटी, सब्जी और चावल मिलेंगे साथ ही आपको मिठाई भी मिलेगी। इस रसोई का समय सुबह 11:00 से 2:00 तक है और शाम को 7:00 बजे से 9:00 तक है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

2. अब दूसरे नंबर पर बांके बिहारी से थोड़ी दूर आगे जाने पर श्रीजी की रसोई चना पुआ आश्रम आता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना मिलता है जिसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने होते।

इस आश्रम में आपको सुबह 7:00 बजे चाय के साथ नाश्ता मिलेगा बाद में सुबह 9:00 बजे आपको पूरी सब्जी मिलेगी दोपहर में 3:00 बजे चाय पकौड़ी मिलेगी बाद में आपको शाम 5:00 बजे रोटी, सब्जी, दाल, चावल व मीठा भी मिलेगा। चाहे तो आप रात में भी खाना खा सकते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now

3. गौरी गोपाल आश्रम जो वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में आता है, इस आश्रम को महाराज अनिरुद्ध आचार्य जी चलाते हैं। इस आश्रम में सुबह 8:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। यहां आपको पूरे दिन खाना मिल सकता है जिसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने हैं। यही कारण है कि यहां पर हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

4. अब बात की जाए तो केशी घाट के पास परिक्रमा रोड पर जगन्नाथ रसोई आती है जहां पर आपको ₹20 में मनचाहा भोजन मिल जाएगा। यहां के भोजन में दाल, रोटी, चावल 2 तरह की सब्जी और मिठाई भी खाने को मिलेगी। यहां की रसोई का मेनू रोज बदलता रहता है। इस रसोई का समय सुबह 10:30 से 1:30 तक है और शाम में 6:30 से 9:30 बजे तक है।

5. अगर आप घर जैसा खाना खाना चाहते हैं और आपके पास पैसे भी हैं तो आप श्रीजी सदन में खाना खा सकते हैं, यहां का खाना सबसे बेस्ट बताया जाता है। यहां के मेन्यू में आपको रोटी, चावल, 3 तरह की सब्जी, पापड़ मिठाई, सलाद व अलग चीज भी मिल सकती हैं। इस थाली की कीमत मात्र ₹90 है। यहां पर खाना मिलने का समय सुबह 10:30 से 1:30 बजे और शाम को 8:30 से 10:30 तक खाना मिलता है। आप चाहे तो यहां पर रहने के लिए अपने बजट के अनुसार कमरा भी ले सकते हैं।