Dnyan

अमरुद खाने है इतने फायदे, जानकर होंगे हैरान, डॉक्टर भी देते है सलाह

अमरूद जो दुनिया भर में अक्सर लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से डाइटिशियन भी अमरुद को खाने की सलाह देते हैं।
 | 
guava

अमरूद जो दुनिया भर में अक्सर लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से डाइटिशियन भी अमरुद को खाने की सलाह देते हैं। इसके पल्प सफेद और गुलाबी होते हैं जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं अमरूद खाने के और भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको अमरूद खाने के फायदे बताते हैं।

दिल की बीमारी से होता है बचाव

अमरूद में काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जिसकी वजह से अमरूद को खाने की सलाह दी जाती है और यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

वजन कंट्रोल

अमरूद में कम कैलोरी और अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से यह वजन को कम करने में काफी मदद करता है।

आंखों के लिए सुरक्षित

अमरूद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है इसीलिए यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

ऑक्सीजन की सप्लाई

अमरूद के जरिए हमारे शरीर के कई हिस्सों में ऑक्सीजन अच्छी तरह से पहुंच पाती है क्योंकि इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जिसके जरिए सेहत अच्छी रहती है।

खून की सफाई होती है

अमरूद के जरिए ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और अमरूद खून की सफाई करने में भी मदद करता है।

कैंसर से होता है बचाव

अमरूद में कई सारे गुणकारी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने की क्षमता रखते हैं। अमरूद का सेवन करने से शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे दूर होते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now

इम्यूनिटी में बढ़ोतरी

अमरूद में एस्कॉर्बिक एसिड मतलब की विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। अमरूद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और वायरल बीमारियों से भी बचाता है।

आंत के लिए फायदेमंद

अमरूद आंत को साफ और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है जिससे सेहत तंदुरुस्त बनी रहती है। इसीलिए आंत की साफ सफाई के लिए अमरूद का सेवन करना चाहिए।

डाइजेशन के लिए

अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से यह डाइजेशन का बेहतर स्रोत माना जाता है। इसीलिए अगर अमरूद का नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो यह कब्ज जैसी पेट की समस्या खत्म करता है।

डायबिटीज के लिए

अगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना है तो इसके लिए अमरूद का सेवन करना चाहिए।

अमरूद खाने के अन्य फायदे

  •    अमरूद में विटामिन बी 9 पाया जाता है जो शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने में मदद करता है।
  •     अमरूद खाने से मांसपेशियां दुरुस्त बनी रहती है।
  •     अमरूद का अगर नियमित सेवन किया जाए तो इससे सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है।
  •     अमरूद बाल और त्वचा को पोषण देने का काम करता है।
  •     अमरूद में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जिसकी वजह से त्वचा संबंधित बीमारियों से बचाव होता है।
  • अगर अमरूद के साथ अमरूद की पत्तियों का सेवन भी किया जाए तो इससे मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
  • अगर थायराइड नार्मल भी होता है तो डॉक्टर अमरूद खाने की सलाह अक्सर देते हैं।