1 अगस्त को होगा बड़ा धमाका! Toyota अपनी इस धांसू एसयूवी का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च करेगा, जानिए क्या है कीमत?

1 अगस्त 2023 को नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो की ग्लोबल शुरुआत होने वाली है। लॉन्चिंग के बाद यह एसयूवी मार्केट में मौजूद कई बेहतरीन कारों को टक्कर देगी। इसके आगे फॉर्च्यूनर भी फेल हो जाएगी।
नए टीजर से इस बात की पुष्टि हुई है कि नए लैंड क्रूजर प्राडो में रेट्रो स्टाइल और स्ट्रॉन्ग ऑफ-रोड गियर मिलेगा। कार निर्माता ने घोषणा की है कि 5th जेनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को अपनी 1 अगस्त 2023 को ग्लोबल शुरुआत करेगी। इस बिल्कुल नई एसयूवी को अमेरिका में अनवील किया जाएगा, जहां यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
नई कार में लगभग 3 लीटर क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा
नई कार में लगभग 3 लीटर का इंजन मिलेगा। इस धाकड़ कार में करीब 171 bhp की पावर और 410 Nm से अधिक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता मिलेगी। इसमें 4 व्हील ड्राइव मिलेगा। बता दें यह कंपनी की 5th जेनरेशन कार है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई Toyota Land Cruiser Prado की कीमत और इंडिया में लॉन्च के बारे में कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 1.50 करोड़ रुपये होगी। इस नई कार में एग क्रेट डिजाइन मिलेगा।
नई लैंड क्रूजर प्राडो: क्या यह भारत आएगी?
निश्चित रूप से कई अन्य ब्रांडों की तरह टोयोटा की एसयूवी की वर्तमान में भारत समेत लगभग हर बाजार में अच्छी डिमांड है, जहां फुल साइज LC300 का वेटिंग पीरियड दो साल से अधिक है। ऐसा लगता है कि टोयोटा अपने ग्लोबल शुरुआत के तुरंत बाद भारत में नए मॉडल लॉन्च कर रही है, जैसा कि उसने वेलफायर एमपीवी के साथ किया था, जो अपने ग्लोबल अनवील के कुछ ही महीनों बाद जल्द ही यहां बिक्री के लिए आने वाली है।
उत्तरी अमेरिका में भी बेची जाएगी
नई लैंड क्रूजर उत्तरी अमेरिकी बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और लोकप्रिय टोयोटा 4 रनर एसयूवी से ऊपर होगी। फुल साइज की लैंड क्रूजर 300 भारत, मिडिल ईस्ट और अन्य बाजारों में बिक्री पर है।14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही
जानकारी के अनुसार टोयोटा करीब 14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है। इससे पहले कंपनी द्वारा जारी टीजर में पुरानी क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट दिखाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई कार एसयूवी प्लेटफॉर्म पर होगी। इसमें ऑफ-रोड गियर दिया जाएगा। कार में गोल हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे रेट्रो डिजाइन टच देंगे।