Dnyan

सबसे अधिक कर्ज में डूबे हुए हैं ये 10 देश , जानिए पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम लिस्ट में क्यों नहीं शामिल है?

 | 
सबसे अधिक कर्ज में डूबे हुए हैं ये 10 देश , जानिए पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम लिस्ट में क्यों नहीं शामिल है?

हाल के दिनों में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में आर्थिक हालात बद से बदतर हो रहे हैं। गरीब वर्गों के लोग दो वक्त के खाने के लिये तरह रहे हैं। दोनों ही देश कर्जे में डूबे हुए हैं। हालांकि, ये काफी कम लोगों को पता है कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो कर्ज में डूबे हुए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन दस देशों के बारे में बताने वाले हैं, जो कर्ज में डूबे हुए हैं।

पाकिस्तान और श्रीलंका इस समय दिवालिया होने के कगार पर हैं। दोनों देश कर्ज के जाल में इतना बुरे फंसे हैं कि अब चुकाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। पूरी दुनिया कर्ज पर आधारिक अर्थव्यवस्था को लेकर इन्हीं दोनों का उदाहरण देती है। पर, बहुत कम लोगों को पता है कि सबसे ज्यादा कर्ज वाले टॉप 10 देशों में पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम नहीं है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
  1. जापान
    जापान पर जीडीपी के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज है। जापान का कुल कर्ज 9.087 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह जापान के जीडीपी का 237% है।
  2. ग्रीस
    दुनिया में कर्ज के मामले में ग्रीस दूसरे स्थान पर है। ग्रीस पर कुल 379 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह इस देश के जीडीपी का 177% है।
  3. लेबनान
    मध्य-पूर्व के देश लेबनान कर्ज वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। लेबनान का कुल कर्ज 96.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो उसकी कुल जीडीपी का 151 फीसदी है।
  4. इटली
    यूरोप के खूबसूरत देश इटली पर भी भारी मात्रा में कर्ज है। इटली कर्ज के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इटली का कुल कर्ज 2.48 ट्रिलियन डॉलर है। यह कर्ज इटली की जीडीपी का 135% है।
  5. सिंगापुर
    पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर पर 1.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। ऐसे में सिंगापुर सबसे अधिक कर्ज वाले देशों में पांचवे स्थान पर है। सिंगापुर पर उसकी जीडीपी का 126% कर्ज है।
  6. केप वर्डे
    अफ्रीका का द्वीपीय देश केप वर्डे दुनिया का छठवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। केप वर्डे का कुल कर्ज 2.51 बिलियन डॉलर है। केप वर्डे की जीडीपी का 125% कर्ज है।
  7. पुर्तगाल
    यूरोपीय देश पुर्तगाल कर्जदार देशों की लिस्ट में सातवां स्थान पर है। पुर्तगाल का राष्ट्रीय कर्ज 254 बिलियन डॉलर है। यह पुर्तगाल के जीडीपी का 117% है।
  8. अंगोला
    अफ्रीकी देश अंगोला दुनिया का आठवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। अंगोला का राष्ट्रीय कर्ज 64,963 मिलियन डॉलर है। यह अंगोला के कुल जीडीपा का 111% है।
  9. भूटान
    भारत का पड़ोसी देश भूटान दुनिया के सबसे ज्यादा कर्जदार देशों में नौवें स्थान पर है। भूटान का राष्ट्रीय कर्ज 2.33 बिलियन डॉलर है। यह राशि भूटान के जीडीपी का 110% है।
  10. बेल्जियम
    यूरोपीय देश बेल्जियम कर्ज के मामले में दसवें स्थान पर आता है , सकल घरेलू उत्पाद का 130% कर्ज है.