Wine Beer - विश्व के आधे से ज्यादा ये 3 देश शराब की उत्पादन करता हैं, जाने भारत की स्थान कहा हैं

आज के समय में शराब और वाइन पीना बहुत ही आम बात हो गई है। शहरों में खासकर इसकी खपत तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है लेकिन आपको यह बात जानकर बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी कि भारत में दुनिया के अनुसार एक परसेंट भी वाइन का उत्पादन नहीं होता है। सबसे ज्यादा वाइन का उत्पादन यूरोपीय देशों में ही होता है। दुनिया में अगर देखा जाए तो वाइन के कुल उत्पादन में इटली, फ्रांस और स्पेन सबसे ज्यादा भागीदारी रखता है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया टॉप 5 देश में भी सम्मिलित किए जाते हैं लेकिन एशिया में वाइन प्रोडक्शन के लिए चीन पहले नंबर का स्थान रखता है।
चीन की बात की जाए तो दुनिया के कुल वाइन प्रोडक्शन ने चीन की कुल हिस्सेदारी 1.62 परसेंट है लेकिन अब यह वाइन उत्पादक देश की लिस्ट में 12 नंबर पर पहुंच गया है। वर्ल्ड आफ स्टैटिसटिक्स के मुताबिक अब इटली में सबसे ज्यादा वाइन का उत्पादन किया जाता है। इटली में कुल वाइन प्रोडक्शन 19.30 परसेंट पहुंच गई है। इसी के साथ फ्रांस का शेयर भी इसमें बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फ्रांस अब 17.65 परसेंट पर पहुंच गया है। इसी के साथ स्पेन अब 13.82 परसेंट पर पहुंच गया है। देखा जाए तो इन तीनों देशों की ग्लोबल प्रोडक्शन में कुल हिस्सेदारी 50% तक पहुंच गई है।
इसके बाद इस लिस्ट में अब चौथा नंबर अमेरिका का है। ग्लोबल प्रोडक्शन में अगर उसकी हिस्सेदारी की बात की जाए तो उसकी हिस्सेदारी 8.67 परसेंट पहुंच गई है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर है इसकी हिस्सेदारी 4.93 परसेंट है। इस लिस्ट में अगर अगले नंबर की बात की जाए तो उसमें दो नाम है लैटिन अमेरिका देश चिली और अर्जेंटीना के नाम सम्मिलित हैं।
भारत के वाइन बाजार की जानकारी
पिछले कुछ साल में भारत में वाइन इंडस्ट्री में ग्रोथ होती हुई दिखाई दे रही है। अधिकतर शहरी इलाके में इसका चलन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब भारत में वाइन का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र के नासिक में किया जाता है। वहां पर कई विन्यार्डस उभरे हुए हैं इसीलिए अब नासिक को भारत की वाइन कैपिटल भी कहा जाने लगा है।
इसके साथ-साथ कर्नाटक के बेंगलुरु के आसपास भी कई विनयार्डस देखने को मिल रहे हैं। पुणे में भी वाइन इंडस्ट्री की बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा और कुल्लू घाटी में भी वाइन प्रोडक्शन की इंडस्ट्री उभरती हुई दिखाई दे रही है। अगर साल 2027 की बात की जाए तो वाइन मार्केट में इसकी बढ़ोतरी 30.92 परसेंट सीएजीआर के साथ बढ़ाने की उम्मीद बताई जा रही है।
इसी के साथ आपको बता दे की शराब पीने के मामले में भारत 103 वे स्थान पर आता है। वही सबसे पहले नंबर पर ब्रिटेन का नाम शामिल है क्योंकि यहां पर शराब पीने का आंकड़ा सुनकर किसी भी आम इंसान को हिला सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ब्रिटिश नागरिक अपने जीवन भर में शराब पीने पर तकरीबन 62,899 पाउंड खर्च कर देता है जो भारतीय रुपए के हिसाब से 66.28 लाख के बराबर है।