Chanakya Niti: यह 4 गलतियां आपको बना देंगी अमीर से गरीब, नहीं रह पाएंगे कभी खुशहाल

Chanakya Niti : चाणक्य को कौन नहीं जानता वह अपनी चाणक्य नीतियों से बहुत प्रसिद्ध हैl चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य के जीवन के लिए अन्य प्रकार की नीतियां बनाई हैl वह बताते हैं की धनी व्यक्तियों को भूलकर भी ये 4 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए। यदि धनी व्यक्ति अगर ऐसी गलतियां करता है तो वह निर्धन बन सकता है। जिंदगी की ठोकर भी खा सकता है और कंगाल हो सकता है, यदि अपने घर में खुशहाली चाहते हो तो आपको इन नीतिओ को अपनाना होगाl चाणक्य के अनुसार हमें हर किसी की भावनाओं को समझना चाहिए किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी चाहिए।
● चाणक्य कहते हैं कि पैसे द्वारा लोगों की नियत का पता चल जाता है. जब मनुष्य के पास कुछ भी नहीं होता तो वह भगवान के सामने प्रार्थना करके अपनी मनोकामना मांगता है कई प्रकार से भगवान के भजन कीर्तन कर उन्हें प्रसन्न करता है परंतु जैसे ही उसकी मनोकामनाएं पूरी होती है. वह भगवान से बिल्कुल दूर हो जाता है और धन के पीछे भागने लगता है। जिस कारण माता लक्ष्मी भी उससे नाराज होकर उसे कंगाल कर जाती है जिसके बाद व्यक्ति पर पछतावा करने के अलावा कुछ नहीं बचता।
● चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि व्यक्ति कितना भी पैसा क्यों ना कमा ले वह कितना भी धनी क्यों न बन जाए परंतु यदि वह गरीबों की इज्जत नहीं करता और मजबूरो का फायदा उठाता है या किसी भी अच्छे काम में या अच्छे स्थान पर अपने पैसे का प्रयोग ना करते हुए वह ऐसे स्थान पर पैसे का प्रयोग करता है जो व्यर्थ है। वह व्यक्ति भी जल्दी ही कंगाल हो जाता है तथा खुशियां उसके घर से चली जाती है व्यक्तियों को अपना धन सही स्थान पर प्रयोग करना चाहिए और दूसरों की सहायता करनी चाहिए. अच्छे कर्म के लिए अपने पैसों का उपयोग करना चाहिए।
● चाणक्य की नीति के अनुसार कभी भी अपना धन दूसरों की बुराई में या दूसरों के बुरे कामों में उपयोग न करें. यदि आप किसी व्यक्ति को दुख देते हैं या उसको तकलीफ में डालते हैं. धीरे-धीरे आप भी कंगाल होने लगते हैं ईश्वर आपको आपके किए की सज़ा देता है।
● चाणक्य की नीति के अनुसार कभी भी किसी भी व्यक्ति को धन कमाने हेतु अपनी इज्जत को दाव पर नहीं लगना चाहिए ना ही अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को खोना चाहिए यह तरीका आपको कंगाल कर सकता है। धन को प्राप्त करने हेतु आप अपनी इज्जत ना खोए।