Dnyan

क्या आपको भी पेट में दर्द होता है? तो हो सकती है ये 4 समस्या, जल्द हो जाए सावधान, वरना जा सकती है जान

 | 
क्या आपको भी पेट में दर्द होता है? तो हो सकती है ये 4 समस्या, जल्द हो जाए सावधान, वरना जा सकती है जान

पेट में अक्सर लोगों को दर्द होता है, लेकिन इस दर्द को कई बार हम सीरियस नहीं लेते, जो आगे चल कर बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। पेट के दर्द भी कई तरह के होते हैं। कई बार पूरे पेट में दर्द होता है, तो कई बार पेट के किसी एक हिस्से में दर्द महसूस होता है।

पेट के ये अनेकों तरह के दर्द कई तरह की खतरनाक बीमारियों के संकेत होते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को कोई जानकारी नहीं होती है। आज के इस लेख में हम आपको पेट दर्द और वे किस बीमारे के संकेत हो सकते है, के बारे में बताने वाले हैं।

1. इंफेक्शन की वजह से पेट में होने वाला दर्द

हमारे शरीर की आधी से ज्यादा क्रियाएं पेट के अंदर होती हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है खाने को पचाने की क्रियां, जो आंतों की मदद से पूरी होती है। अगर हमारे आंतों में कोई इंफेक्शन हो, तो पेट में दर्द होता है। इस दर्द में आपको सूई चुभने की तरह दर्द होता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

2. पथरी की वजह से होने वाला दर्द

कई बार खाना ठीक से ना पच पाने की वजह से या खान-पान में लापरवाही बरतने की वजह से गोल ब्लैडर या किडनी में स्टोन या पथरी हो जाती है। ये दर्द लगातार नहीं होता, लेकिन रह रह कर परेशान कर सकता है। इससे पेट में खिंचाव महसूस हो सकता है। किडनी स्टोन के इलाज के लिये आप पानी का ज्यादा सेवन करें। इससे पथरी के बड़े होने की संभावना कम होती है और ऑपरेशन की जरूरत भी कम पड़ती है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

3. गैस की वजह से

कई बार ज्यादा तला भुना खाना खाने की वजह से गैस बनती है और पेट दर्द की समस्या होती है। ज्यादा गैस बनना शरीर के लिये हानिकारक है, इस वजह से अधिक मसालेदार खाने का सेवन करना बंद कर दें।

4. हर्निया

एक हर्निया आमतौर पर आपके पेट या कमर में होता है, जब आपका कोई अंग उस मांसपेशी या ऊतक के माध्यम से धकेलता है जिसमें यह होता है। यह एक अजीब उभार की तरह लग सकता है, जो अलग-अलग गतिविधियों के दौरान या अलग-अलग स्थितियों में आता और जाता है। यह बेचैनी या दर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। ये दर्द आपको रह रह कर पेट के साइड में महसूस होगा।