Dnyan

लीवर की दुश्मन हैं ये 5 चीजें, जितना बचेंगे उतना होगा फायदा

लीवर आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है साथ ही यह शरीर का सबसे बड़ा डाइजेस्टिव ग्लैंड भी है। आजके समय में दिन प्रति दिन लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खानपान की आदत है।
 | 
liver

Health is Wealth, स्वास्थ्य ही धन है। यह कहावत बिलकुल ही सटीक और प्रमाणिक है। कहते हैं एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको अपने लीवर को भी ठीक रखना होगा। लीवर आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है साथ ही यह शरीर का सबसे बड़ा डाइजेस्टिव ग्लैंड भी है। आजके समय में दिन प्रति दिन लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खानपान की आदत है। ऑयली फूड, जंक फूड, फ़ास्ट फूड और फ्राइड फूड का ट्रेंड लीवर को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। जिसकी वजह से लोगों को फैटी लीवर जैसी तमाम अन्य गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

लीवर को नुकसान पहुंचाने वाली चीज

रेड मीट: प्रोटीन से युक्त रेड मीट का सेवन करना और उसे पचाना लीवर के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। रेड मीट में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसी परिस्थिति में लीवर के आसपास प्रोटीन जमा हो जाने के कारण फैटी लीवर जैसी अन्य लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रेड मीट ब्रेन और किडनी को भी प्रभावित करता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

शुगर: रिफाइंड युक्त शुगर का अधिक सेवन लीवर को नुकसान पहुंचा  सकता है। इसके साथ ही ऐडेड शुगर युक्त ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थ भी लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। सोडा, कैंडी, कुकीज इत्यादि में फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से लीवर के आसपास फैट जमा हो जाता है और व्यक्ति को लीवर से जुड़ी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

नमक: अधिक मात्रा में ऐडेड साल्ट युक्त फूड और नमक का सेवन लीवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए अपने रोजाना आहार में 2300 मिलीग्राम सोडियम से ज्यादा न लें। यदि किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो उसे 1500 मिलीग्राम से अधिक सोडियम उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

मैदा: मैदा का अत्यधिक सेवन और मैदा से बनी हुई चीजों का सेवन करने से लीवर खराब हो जाता है। मैदा से युक्त फूड और तेल से तले हुए मैदा के बने खाद्य पदार्थ लीवर को काफी प्रभावित करते हैं। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, पास्ता आदि खाद्य पदार्थ लीवर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

तले हुए पदार्थ: तले भुने हुए खाद्य पदार्थ लीवर को कमजोर कर देते हैं और उसे नुकसान पहुंचाते हैं।इस फूड में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सैचुरेटेड फैट के अत्यधिक सेवन करने से लीवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। जिसके कारण लीवर के प्रभावित होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। एक स्वस्थ लीवर के लिए फ्राइड फूड की जगह हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स का सेवन करना चाहिए।