LIC का ये कमाल की पॉलिसी दे रहा 1 लाख रुपए पेंशन, जानिए इस खास स्किम के बारें में

LIC जो देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। यह कंपनी आए दिन हर उम्र की व्यक्ति के लिए शानदार प्लान लेकर आता ही रहती है, जिसके जरिए सभी लोग अपना भविष्य सुधार सकते हैं। एलआईसी कंपनी हर उम्र के व्यक्ति के लिए एक नहीं बल्कि बहुत सारी पॉलिसी लेकर आई है और इसमें पहले से ही बहुत सारे प्लान मौजूद हैं। एलआईसी के रिटायरमेंट प्लान सबसे पॉपुलर प्लान होते हैं जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किए जाते हैं।
इन्हीं सब में एक सिंगल प्रीमियम प्लान भी मौजूद है। इसमें आपको केवल एक बार पैसा निवेश करना होगा और हर साल ₹50000 की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं तो लिए आपको इस खास पॉलिसी के बारे में सभी प्रकार की जानकारी देते हैं और आप अपने भविष्य को इसके लिए अपना सकते हैं।
तय आयु सीमा
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एलआईसी की इस पॉलिसी के लिए कंपनी ने एक आयु सीमा निर्धारित की है। इसकी आयु सीमा 30 वर्ष से 79 वर्ष तक की निर्धारित की गई है। इस प्लान में कोई भी रिस्क कवर नहीं है। इसके बावजूद भी इसमें बहुत सारे फायदे मिल रहे हैं जिसकी वजह से यह पॉलिसी लोकप्रिय बना रही है। इस LIC प्लान को खरीदने के लिए कंपनी की तरफ से दो ऑप्शन जारी किए गए हैं। इसमें से पहले है डेफर्ड इन एन्युटी फ़ॉर सिंगल लाइफ और दूसरा प्लान है डेफर्ड एन्युटी फ़ॉर जॉइंट लाइफ। इसका मतलब यह होता है अगर आप चाहे तो सिंगल भी इस प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो कंबाइंड ऑप्शन का भी इस्तेमाल करके जॉइंट इन्वेस्ट किया जा सकता है।
एक बार करो निवेश जीवन भर मिलेगी पेंशन
अपनी जिंदगी में हर कोई यही चाहता है कि वह अपनी कमाई में कुछ ना कुछ बचत करके इन्वेस्ट जरूर करें और ऐसी जगह इन्वेस्ट करें जहां पर रिटायरमेंट के बाद उसे आर्थिक परेशानी ना हो। अगर आप भी यही सोच कर बचत करना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस प्लान का नाम है एलआईसी न्यू जीवन शांति पॉलिसी। इसमें केवल आपको एक बार निवेश करना है और जिंदगी भर के लिए आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलने की गारंटी दी जाती है।
1 लाख तक की पेंशन
एलआईसी की इस स्कीम में एक एन्युटी प्लान है इसको खरीदने के बाद आप इसमें अपनी पेंशन लिमिट फिक्स्ड कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि तय की गई पेंशन आपको रिटायरमेंट के बाद जिंदगी भर मिलती रहेगी। इसमें आपको शानदार ब्याज भी मिल रहा है। अगर इस प्लान के हिसाब से देखा जाए तो एक 55 साल का व्यक्ति इस प्लान को खरीद रहा है तो उसे 11 लाख रुपए जमा करने हैं। इसे 5 साल के लिए होल्ड कर देना है। इसके बाद निवेश पर आप सालाना 1,01,880 रुपए से भी ज्यादा पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। 6 महीने में आपको ₹49,911 रुपए और हर महीने के हिसाब से 8149 रुपए पेंशन प्राप्त होगी।
कभी भी ले सकते हैं पॉलिसी
आए दिन इस पॉलिसी की डिमांड बढ़ती हुई नजर आ रही है। 5 जनवरी 2023 में इसके रेट बढ़ाए गए थे। इसी के साथ इस योजना में कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है और आप इस प्लान को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपए तक का न्यूनतम निवेश किया जा सकता है। हालांकि इसकी अधिकतम सीमा कोई भी निश्चित नहीं है। अगर इस दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके खाते में पूरी राशि नॉमिनी के नाम पर जमा कर दी जाती है।