ये है दुनिया की 53 सेकंड के सबसे छोटी हवाई यात्रा, क्या आप जानना चाहेंगे आखिर कौन सी है ये हवाई यात्रा?

आपने अपनी लाइफ में कभी ना कभी तो हवाई यात्रा यानी कि एरोप्लेन से सफर किया ही होगा। सभी लोग बहुत अच्छे से जानते ही हैं कि आज रेल से यात्रा करना, बस से यात्रा करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें समय ज्यादा लगता है। लेकिन हवाई यात्रा करने में समय की पूरी बचत हो जाती है। आकाश मार्ग से यात्रा करने में सुविधा भी बहुत होती है। अगर आपको बता दें कि आपको बहुत कम समय में एक देश से दूसरे देश में जाना है और उसके लिए अगर आप किसी भी यातायात का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा मुश्किल होगा।
लेकिन हवाई यात्रा से आप कुछ ही घंटों में किसी भी दूसरे देश में पहुंच सकते हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी ऐसी हवाई यात्रा की जानकारी बताना चाहेंगे जो केवल मात्र 1 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकती है। आपने कभी हवाई यात्रा की होगी तो उसमें 1 मिनट से ज्यादा का समय तो अनाउंसमेंट करने वाले लोग ही ले जाते हैं आपने वह वॉइस क्लिप जरूर सुनी ही होगी। अब आपके मन में जरूर यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर इतनी कम समय की हवाई यात्रा कौन सी हो सकती है? तो उसके लिए आपको पूरा लेख पढ़ना होगा…
कौन सी है दुनिया की छोटी विमान यात्रा
दुनिया की सबसे छोटी विमान यात्रा स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व और्कनेय दीप समूह के दो द्वीपों वेस्टरे और पपे को जोड़ती है। इन दो द्वीपों की हवाई यात्रा केवल मात्र 53 सेकेंड की होती है। अगर खराब मौसम हो गया है तो इस यात्रा में 2 मिनट का समय लग सकता है यह यात्रा स्कॉटिश क्षेत्रीय एयरलाइंस लॉगइन ईयर के द्वारा चलाई जाती है।
इन दोनों दीप समूह की बीच की उड़ान मात्र 2.5 किलोमीटर की है। इन दोनों द्वीप में जाने के लिए सप्ताह के 6 दिन तो आप हवाई यात्रा कर सकते हैं। रविवार के दिन यहां के लिए कोई फ्लाइट नहीं होती है। फ्लाइट को जाने का समय सुबह का होता है। फ्लाइट को उड़ने का समय 8:51 का होता है जो कि 8:53 पर पहुंच जाती है। केवल मात्र 2 मिनट की यह हवाई यात्रा दुनिया की सबसे कम समय की हवाई यात्रा होती है।
द्वीप पर रहने वाले लोगों को लाभ
इस द्वीप पर केवल मात्र 600 लोग रहते हैं पापा वैस्टरी द्वीप पर मात्र 70 लोग रहते हैं। यहां पर लोग आने जाने के लिए जिस फ्लाइट का सहारा लेते हैं वह बहुत ही छोटी फ्लाइट होती है। और उस फ्लाइट में केवल 8 लोग ही सफर कर सकते हैं।
यात्रियों पर किराए की अगर यहां बात की जाए तो फ्लाइट से जाने का किराया 14 पाउंड भरना पड़ता है। भारतीय रुपयों के अनुसार 18 सो ₹15 का भुगतान करना पड़ता है।
यहां पर रहने वाले लोगों के लिए सरकार सब्सिडी की सुविधा भी प्रदान करती है इसलिए इन लोगों को किराया कम देना पड़ता है।
यहां पर रहने वाले लोगों का अधिकतर जीवन यापन टूरिज्म पर ही आधारित है। घूमने आने वाले टूरिस्ट से यह लोग कमाई करते हैं। अगर आप भी सबसे कम समय की दुनिया की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टाउटलैंड के इन द्वीपों पर जाना होगा।