Dnyan

मनी प्लांट का पौधा लंबा और घना बनाने के लिए आपको कुछ करने होंगे ये उपाय!, जानिए क्या है वो ट्रिक..

 | 
मनी प्लांट का पौधा लंबा और घना बनाने के लिए आपको कुछ करने होंगे ये उपाय!, जानिए क्या है वो ट्रिक..

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। अक्सर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। वैसे इस पौधे को इनडोर प्लांट भी कहते हैं कई बार देखा गया है कि मनी प्लांट की सही ढंग से ग्रोथ नहीं हो पाती है। ऐसे में लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन फिर भी पौधा सही से पढ़ नहीं पाता अगर आप चाहते हैं कि आप का पौधा सही ढंग से विरोध करने लग जाए तो उसके लिए आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे अपने मनी प्लांट के पौधे को घना और लंबा बना सकते हैं आइए जानते हैं।

मनी प्लांट की प्रूनिंग करें

मनी प्लांट के पौधे को घना और लंबा बनाने के लिए उसकी प्रोनिंग करना सबसे ज्यादा अच्छा होता है। गमले के अंदर या गार्डन की मिट्टी में लगे हुए मनी प्लांट के पौधे में जो भी पत्तियां सूख गई है या शाखाएं सूख गई है या फिर खराब हो गई है। उनको आप किसी अच्छे प्रूनर की मदद से हटा दें। शाखाओं के ऊपरी भाग को भी काट देना चाहिए। उन सभी कटिंग्स वाली शाखाओं का इस्तेमाल आप नए प्लांट उगाने में यूज में ले सकते हैं। आपको एक चीज का विशेष ख्याल रखना होगा। जब भी आप प्रूनिंग करें उस समय नोड को ना काटे। अगर आप नोड को काट देंगे तो आप के पौधे में पत्तियां नहीं आएगी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

गोबर खाद का करे इस्तेमाल

मनी प्लांट के पौधे को किसी भी खाद की जरूरत नहीं होती है। मनी प्लांट का पौधा लोग अपने घरों में पानी की बोतल के अंदर भी लगाकर रखते हैं। उसके लिए तो कोई खाद की आवश्यकता पड़ती ही नहीं है लेकिन मनी प्लांट का पौधा अगर मिट्टी में लगाया जाए तो उसके लिए आप गोबर की खाद इस्तेमाल कर सकते हैं। गोबर की खाद से पौधे की ग्रोथ बहुत अच्छी हो जाती है। इसके अलावा आप सीवीड का भी प्रयोग कर सकती हैं। सीवीड को 1 लीटर पानी में घोलकर मनी प्लांट के पौधे में डाल दे। इससे आपके मनी प्लांट के पौधे की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लग जाएगी। आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा। मनी प्लांट के पौधे में केमिकल फर्टिलाइजर का प्रयोग नहीं करना है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

ग्रोथ बढाने के लिए करें ये

मनी प्लांट के पौधे की ग्रोथ के लिए आपको थोड़ी सी उसमें मिट्टी के अंदर हल्दी डालनी होगी और उसको गमले में मिट्टी के साथ मिक्स करनी है। इस उपाय को करने से आप के पौधे में फल लगने का खतरा नहीं बना रहेगा और आप के पौधे की ग्रोथ भी बहुत अच्छी होने लग जाएगी। आपको कोकोपीट एबी मनी प्लांट की मिट्टी में डालकर मिक्स करनी है। यह भी पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी होती है। साथ में समय-समय पर एप्सम साल्ट भी पौधे में मिलाते रहें। इससे भी आप का पौधा घना बन जाएगा और उसकी ग्रोथ भी अच्छी होने लगेगी।