Dnyan

Vastu Shastra: घर की इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए घड़ी, वरना पैसों की तंगी हो जाएगी शुरू

Vastu Shastra: घड़ी का अपना वास्तु शास्त्र है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी कौन -सी दिशा में लगाना शुभ होता है, यह जानना भी आवश्यक है। आज हम इस लेख में आपको घड़ी की शुभ दिशा के बारे में बताएंगे, की घड़ी ऐसी कौनसी दिशा मे लगाएं। जो हमारे लिए शुभ साबित हो, जिससे हमें संपत्ति संबंधित लाभ हो।आइए जानते हैं उन दिशाओं  के बारे में।
 | 
Vastu Shastra

Vastu Shastra: घड़ी हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है, जो हमें यह एहसास दिलाता है, कि समय  तेज गति से चलता है। आज के युग में स्मार्ट वॉच तथा स्मार्ट फोनों के आगमन से घड़ी की अहमियत बेहद कम हो गई है, हालांकि घड़ी आपको सभी के घरों में देखने को मिलेगी।

घड़ी का अपना वास्तु शास्त्र है, वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी कौन -सी दिशा में लगाना शुभ होता है, यह जानना भी आवश्यक है। आज हम इस लेख में आपको घड़ी की शुभ दिशा के बारे में बताएंगे, की घड़ी ऐसी कौनसी दिशा मे लगाएं। जो हमारे लिए शुभ साबित हो, जिससे हमें संपत्ति संबंधित लाभ हो।आइए जानते हैं उन दिशाओं  के बारे में।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा पर कुबेर देवता का शासन है, जिस कारण उत्तर दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना गया है। तथा उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन का लाभ होता है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा को शुभ माना गया है क्योंकि इस दिशा  पर इंद्र का शासन माना गया है, इंद्र स्वर्ग के राजा हैं।  इसीलिए पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से समृद्धि प्राप्त होती है।

Telegram Group (Join Now) Join Now

पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा पर वर्षा के देव वरुण देव का शासन है जिस कारण पश्चिमी दिशा में घड़ी लगाना भी शुभ है।पश्चिमी दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है। यह दिशा जीवन में स्थिरता बनाती है।

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा मे घड़ी नहीं लगानी चाहिये। यदि आप दक्षिण दिशा में घड़ी लगाते हैं तो यह आपको धन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। दक्षिण दिशा पर  यम का शासन है जो मृत्यु के देवता है। जिस कारण दक्षिण दिशा को शुभ नहीं माना जाता।

किस रंग की घड़ी होगी शुभ

  • आपके घर की घड़ी का रंग हल्का होना चाहिए, जैसे सिलेटी, सफेद, आसमानी,  हल्का हरा इस प्रकार के रंगों की घड़ी ही घर में लगाएं, अधिक गहरे रंगों को ना चुनें।
  • उत्तर दिशा में हल्के रंगों की घड़ी लगाएं, जैसे ग्रे या सफेद कलर को चुनें।
  • यदि आप पूर्व दिशा में घड़ी लगाते हैं तो लकड़ी के सामान रंगों का प्रयोग करें जैसे गहरा हरा या भूरा रंग।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • घड़ी का समय वास्तविक समय से पीछे ना चले, यह परिवार के किसी सदस्य के विकास को धीमा कर सकती है।
  • घड़ी पर किसी भी प्रकार की कोई भूल नहीं होनी चाहिए तथा घड़ी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए। घड़ी को मकड़ियों के जालो  से मुक्त रखें। ज्यादा समय तक बंद घड़ी ना रखें।