Weight Loss Tips 2023- एवोकाडो लस्सी देती है झुलसती गर्मी में तुरंत राहत

Weight Loss Tips- हमारे पर्यावरण में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हमारे शरीर को संतुलित बनाए रखती है और साथ ही हमें पोषण भी देती है। गर्मी में राहत के लिए हम बहुत सारी चीजों को अपनाते हैं और ऐसी चीजों की खोज में रहते हैं जो हमारे शरीर के टेंपरेचर को ज्यादा ना बढ़ने दे। आजकल गर्मी इतनी ज्यादा हो गई है कि हमारे शरीर को डिहाइड्रेट वाली फीलिंग आती है।
ऐसे में शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए तरल पदार्थ जैसे जूस, शेक, फलों का रस, दही, छाछ आदि का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। ऐसी ही एक कमाल की चीज़ एवोकाडो लगती जो आपको हाइड्रेट भी रखेगी और कई सारे विटामिन, फोलेट, मैग्नीशियम पोटेशियम और ओमेगा थ्री के साथ-साथ फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में प्रदान करेगी।
Weight Loss Tips- क्या है एवोकाडो के चमत्कारी गुण?
Weight Loss Tips- एवोकाडो प्रचुर मात्रा में अपने अंदर कई सारे गुण छुपाए हुए हैं। एवोकाडो में मुख्य रूप से निम्नलिखित गुणों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका सेवन आपके पाचन को बेहतर बना सकता है और वजन घटाने में भी बेहद सहायक है। एवोकाडो में पाए जाने वाले चमत्कारी गुण
- विटामिन सी
- विटामिन ए
- विटामिन के
- विटामिन बी 6
- फोलेट
- पोटेशियम
- ओमेगा 3
- मैग्नीशियम
- फैटी एसिड
- बीटा कैरोटीन
इतने सारे गुणों का भंडार मिलाकर एवोकाडो पर्यावरण के द्वारा तैयार किया जाता है। आप सोचिए यदि आप एक एवोकाडो का सेवन रोज करें तो आपको कितने सारे गुणों का भंडार एक साथ प्राप्त हो सकता हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं एवोकाडो की पौष्टिक लगती आप किस तरह से बना सकते हैं और किस प्रकार इसका सेवन कर सकते हैं।

Weight Loss Drink: गर्मियों में सेवन करें ये 3 ड्रिंक
एवोकाडो लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Weight Loss Tips- यदि आप घर पर चमत्कारी एवोकाडो की लस्सी बनाना चाहते हैं तो नीचे दी गई वस्तुओं को इकट्ठा कर ले
- 1 से 2 एवोकाडो
- 3 चम्मच शहद
- 6 से 7 काजू
- 3 कप फेट फ्री दही
- 2 कप फेट फ्री मिल्क
- 6 से 7 पिस्ता
एवोकाडो की लस्सी कैसे बनाई जाती है?
Weight Loss Tips- एवोकाडो की लस्सी तैयार करना बेहद आसान है आइए जान लेते हैं इसकी रेसिपी।
- सबसे पहले दो एवोकाडो को अच्छी तरह से छीलकर टुकड़ों में काटकर मिक्सी के जार में डाल दें।
- अब मिक्सी के जार में तीन कप दही और दो कप दूध मिला दे।
- उसके बाद इसमें 3 चम्मच शहद या फिर दो चम्मच देसी खांड डाल ले।
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्सी को चलाकर ग्राइंड कर ले।
- लस्सी बनकर तैयार हो गई है उसको ठंडा करने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें।
एवोकाडो से बनी स्वादिष्ट और वेट लॉस करने वाली लस्सी तैयार हो चुकी है जिसमें आप गाने सिंह के लिए कटे हुए काजू और पिस्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लस्सी शरीर को हाइड्रेट बनाए रखती है साथ ही आपका वजन भी धीरे-धीरे कम होता हुआ आपको दिखाई देगा।
एवोकाडो लस्सी के फायदे
- एवोकाडो लस्सी का लगातार सेवन आपको वजन मेंटेन करने में काफी हद तक मददगार होती है।
- यह लस्सी आपके पाचन तंत्र को सदैव स्वस्थ बनाए रखती है।
- यदि आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाइड करना चाहते हैं तो उसमें भी यह बहुत ज्यादा सहायक होती है।
- गर्मियों में इस लस्सी का सेवन आपको तुरंत ताजगी और एनर्जी प्रदान करने में सहायक होता है।
Disclaimer
Weight Loss Tips- हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी घरेलू नुस्खे और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यदि आपको किसी वस्तु से किसी प्रकार की एलर्जी है तो आप किसी भी वस्तु को अपनाने का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले। आपके साथ होने वाली दुर्घटना या घटना का किसी भी प्रकार से हमारा कोई संबंध नहीं है।