भारत में अब तक के कौन-कौन से बड़े घोटाले हुए हैं…!आइए जानते है?

हमारे देश घोटालों की लिस्ट देखी जाए तो वह कितनी लंबी होगी इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं देश में हो रहे इन सभी घोटालों की वजह से सरकारी खजाने पूरी तरह से लूट गए हैं। यहां घोटाले करने वाले लोगों में देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन के अलावा बड़े-बड़े राजनेता भी इसमें शामिल है यह लोग अपने ऐशो आराम की जिंदगी के लिए जनता का पैसा खून की तरह इस्तेमाल करते हैं इन लोगों की वजह से किए गए घोटालों से हमारे देश की छवि पूरी तरह खराब हो चुकी है इससे देश की अर्थव्यवस्था भी खराब हो गई आइए आज हम आपको बताएंगे कि भारत में अब तक कौन से बड़े-बड़े घोटाले किए गए हैं इनकी जानकारी यहां इस लेख के द्वारा आपके लिए।
भारत में हुए बड़े घोटाले की जानकारी
कोयला आवंटन घोटाला - भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का घोटाला सभी के सामने आ गया। एक रिपोर्ट की माने तो इन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार कोयला का आवंटन किया था। सन 2004 से लेकर 9 में आवंटित किए गए कोयले की खान की नीलामी नहीं की। कोयले की खानों को बाजार से कम कीमत पर 142 का दालों को निजी लीज पर दे दिया इससे देश को लगभग ₹2 करोड का नुकसान हुआ।
2G स्पेक्ट्रम घोटाला - 2G स्पेक्ट्रम का घोटाला दूरसंचार का घोटाला था और इस मामले में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से सवालों के कटघरे में आकर खड़ी हो गई थी सरकार ने 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को करने में थोड़ी लापरवाही बरती इसका नतीजा यह हुआ कि सस्ते दामों में दूरसंचार कंपनी को इसके लाइसेंस दे दिए इस पूरे घोटाले में भारत सरकार को 176000 करोड़ का नुकसान हुआ। इस घोटाले का खुलासा कैग ने सन 2010 में किया था।
बल्फ बोर्ड भूमि घोटाला - यह घोटाला जमीन से जुड़ा हुआ घोटाला था कर्नाटक विधानसभा के दौरान एक रिपोर्ट को पेश किया गया। उस रिपोर्ट को कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के द्वारा पेश किया गया था। इसमें वल्फ बोर्ड की जमीन को सस्ते दामों पर किसी प्राइवेट कंपनी को गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए दे दी। उनके द्वारा 7500 पन्नों की रिपोर्ट तैयार करके भी दे दी गई। इस घोटाले में वल्फ बोर्ड के अधिकारी के अलावा कई राजनेता और भूमि माफिया के लोग भी शामिल थे। इस पूरे घोटाले के अंतर्गत सरकार को 2 लाख करोड़ का चूना लग गया।
राष्ट्रमंडल खेल घोटाला - राष्ट्रमंडल खेल घोटाला के अंतर्गत एक बार फिर सवालों के कटघरे में कांग्रेस के कई बड़े नेता फस गए थे सन 2010 में हमारे देश में राजधानी दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन किया गया था इस आयोजन के दौरान लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे और इसमें करोड़ों रुपए का घोटाला कई बड़े अधिकारियों के द्वारा किया गया। राष्ट्रमंडल खेल घोटाला में 7000 करोड रुपए का घोटाला किया गया।
फर्जी स्टांप पेपर घोटाला - फर्जी स्टांप पेपर घोटाला बड़ी चालाकी के साथ किया गया था। इस घोटाले में लगभग 20000 करोड रुपए का घाटा किया गया। इस मामले का पूरा खुलासा सन 2002 में किया गया था। यह पूरा मामला जाली स्टैंप से जुड़ा हुआ था। इस मामले में जाली स्टांप पेपर बेचकर बहुत पैसा कमाया।
सत्यम घोटाला - सत्यम घोटाला भी एक बहुत बड़ा घोटाला है इस घोटाले के पीछे रामलिंगा राजू का हाथ रहा था। इस समय पर इस केस से जुड़े हुए सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं यह पूरा घोटाला सन 2009 में हुआ था इस घोटाले में लगभग 7000 करोड रुपए का नुकसान किया गया। मामले के अंतर्गत एक सत्यम कंप्यूटर नाम की कंपनी थे इस कंपनी के द्वारा हेराफेरी करके करोड़ों रुपए का चूना इन्होंने लगाया।
चारा घोटाला - चारा घोटाला मुख्य रूप से जानवरों की दवाई और उनके चारे से संबंधित है इन सभी सामानों को खरीदने के लिए ही यह घोटाला हुआ इस पूरे घोटाले में बिहार के मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी इसके अलावा एक बड़े अफसर को भी इस मामले में पाया गया और लालू प्रसाद यादव भी इस मामले में दोषी पाए गए जो की सजा भी काट चुके हैं। चारा घोटाला को अंजाम देने के लिए कुल 500 लोगों की टीम थी जिन्होंने इस पूरे घोटाले को किया इस घोटाले के चक्कर में लालू प्रसाद यादव को अपनी संसद की सदस्यता को भी बना पड़ा इसके अलावा चुनाव से भी हाथ धोना पड़ गया यह पूरा घोटाला भी करोड़ों रुपए का था।