Dnyan

तुलसी पर जल चढ़ाने का सही समय क्या होता है? क्या आप जानते हैं इस बारे में…

 | 
तुलसी पर जल चढ़ाने का सही समय क्या होता है? क्या आप जानते हैं इस बारे में…

हमारे हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु का निवास स्थान होता है। भगवान विष्णु के साथ में मां लक्ष्मी भी इसमें निवास करती हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता है। उस घर में भगवान की विशेष कृपा भी नहीं होती हैं। और उस घर में पूजा-पाठ भी पूर्ण नहीं मानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा पाठ जिस घर में होती है। वहा तुलसी का पौधा भी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना तुलसी के पौधे के पूजा पाठ भी सही से नहीं होती है या उसका पुण्य भी सही नहीं मिल पाता है। तुलसी के पौधे में धार्मिक महत्व के साथ औषधीय गुणों का भंडार पाया जाता है। आप तुलसी के पत्ते से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। जिससे आपको खासी के पेट संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा तुलसी के पौधे और भी कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

बहुत से लोग तुलसी का पौधा घर में लगा तो लेते हैं और इसकी नियमित पूजा भी करते हैं। धर्म ग्रंथों में तुलसी की पूजा के साथ-साथ उस में जल चढ़ाने का महत्व बताया गया है। लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। आखिर तुलसी में कौन से दिन जल चढ़ाना चाहिए, कौन से दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तो हम यहां बताते हैं कि आखिर तुलसी में कब जल चढ़ाया जाना चाहिए।

Telegram Group (Join Now) Join Now

तुलसी में जल चढ़ाना

आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आप उसको उसी के पौधे में नियमित रूप से प्रतिदिन जल अवश्य चढ़ाएं। तुलसी के पौधे में मुख्य रूप से रविवार एकादशी के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसका मुख्य कारण है कि मां तुलसी रविवार के दिन और एकादशी के दिन निर्जल उपवास रखती है।‌अगर आप गलती से भी तुलसी में जल चढ़ाते हैं तो तुलसी का व्रत खंडित हो जाता है और इससे मां तुलसी नाराज हो सकती हैं।

तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने का सही समय

तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने का सही समय सुबह स्नान आदि क्रिया से निवृत्त होने के बाद में आप नहा धोकर भगवान की पूजा शुरू करने से पहले तुलसा जी में जल चढ़ाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह बहुत ही शुभ फल दायक होता है। अगर आप सूर्योदय के बाद तुलसी में जल चढ़ाते हैं तो इससे आपको धन लाभ होगा। और कभी भी आर्थिक संकट नहीं आएगा। आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

मां लक्ष्मी की भी तुलसा जी की पूजा करने से विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को अगर किसी आप सुरक्षित स्थान पर रखकर आप प्रतिदिन पूजा करते हैं और उसे जल चढ़ाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा आपके परिवार पर बनी रहेगी।