उत्तराखंड की यात्रा के दौरान आप इन होटल ढाबों में भूलकर भी ना खाएं खाना..! गंदगी में आते हैं नंबर वन पर..

टिहरी गढ़वाल से चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है आप इन दिनों चार धाम की यात्रा का उत्साह देख सकते हैं। यात्रा में लोगों की बड़ी भीड़ नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि विस्तार चारों धाम की यात्रा में तो रिकॉर्ड तोड़ यात्रीगण यहां पहुंचने वाले हैं। जितनी ज्यादा उत्तराखंड में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी उतना ही वहां पर घरेलू बिजनेस में भी बढ़ोतरी होगी।
यात्रा में सबसे जरूरी चीज खाना होता है। कई लोग चार धाम यात्रा के दौरान अपने अपने खाने के बिजनेस को खोलकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। जब लोग घर से बाहर यात्रा करने के लिए जाते हैं तो वह उम्मीद करते हैं कि उनको घर पर जैसा अच्छा साफ सुथरा खाना मिल जाए। लेकिन चार धाम यात्रा में बहुत से होटल ढाबे ऐसे खुल गए हैं। जो केवल व्यवसाय और पैसा कमाने के लिए इसको चलाते हैं। लेकिन चार धाम यात्रा में होटल ढाबे में बहुत ही गंदगी देखने को मिली है और खाना भी वह बहुत गंदे तरीके से बनाकर लोगों को खिलाते हैं।
जिससे कि लोगों के बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। यात्रा के दौरान मार्ग में इन होटल और ढाबों की गंदगी के बीच में जब यात्रियों को खाना खिलाया जाता है उससे यात्री गढ़ भी खुश नहीं होते हैं। वह कहीं ना कहीं बीमार भी हो जाते हैं। ढाबे और होटल में बर्तन भी ठीक से साफ नहीं करते हैं। और साफ-सुथरी तरीके से वह खाना भी नहीं बनाते हैं।
खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन टीम के द्वारा rishikesh-badrinath राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। वहां पर उस अभियान के तहत 8 बिजनेसमैन को नोटिस भी दे दिया। मंगलवार के दिन खाद्य संरक्षा औषधि एवं प्रशासन की टीम ने देवप्रयाग शिवपुरी और झांसी में चेकिंग अभियान चलाया। होटल और ढाबों के किचन में बहुत भारी मात्रा में गंदगी देखने को मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होटल और ढाबों के किचन में कूड़ेदान सही दिशा में नहीं है।
खाना बनाने के बर्तन में भी बहुत ज्यादा गंदगी मिल रही है इसके अलावा फ्रिज और डीप फ्रीजर में भी बहुत ज्यादा गंदगी है। 8 व्यापारियों को तो इसके लिए नोटिस दे दिया है। मोबाइल प्रयोगशाला में 85 सर्विलेंस सैंपल ले लिए गए थे। 11 खाद पदार्थ मानकों के तहत वह सही नहीं मिले हैं। इस अवसर पर सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक की पूरी जानकारी भी दी है। और उनको सतर्क किया गया है कि सही तरीके से इन मानक का पालन किया जाए। और सभी ग्राहकों को साफ-सुथरी तरीके से खाना खिलाया जाए।